होमDietChia Seeds: चिया सीड्स कितना खाना चाहिए? जानें सही तरीका

Chia Seeds: चिया सीड्स कितना खाना चाहिए? जानें सही तरीका

Chia seeds ko diet mai kaise shamil kare: आज के समय में चिया सीड्स का सेवन बढ़ गया है. चिया सीड कितना खाना चाहिए? चिया सीड के फायदे और नुकसान? जानें सभी बातें.

Chia seeds ko diet mai kaise shamil kare: आज के समय में चिया सीड्स का सेवन बढ़ गया है. कोई इसका सेवन वजन घटाने के लिए करता है तो कोई हेल्दी रहने के लिए. बता दें कि चिया सीड्स एक प्रकार का सुपरफूड है. इसके सेवन से शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचता है. अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो आपको अनेकों फायदे मिलेंगे.

चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन यहां तक की कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है. इसे आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ना सिर्फ मोटापे को कम करने में मदद करता है बल्कि दिल की सेहत को भी दुरूस्त करता है.

यह भी पढ़ें: किसे नहीं खाना चाहिए Chia Seeds? डाइटीशियन ने बताया कारण

डाइट में ऐसे करें शामिल | Chia seeds khane ka tarika

  • चिया सीड्स का सेवन करने के लिए आप इसे रातभर पानी में डालकर छोड़ दें. इसके बाद सुबह इसमें नींबू, शहद डालकर इसका सेवन करें.
  • इसके अलावा आप इसमें दही, ड्राई फ्रूट्स और फल मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं.
  • अपनी पसंद के फल और सब्जियां डालकर इसकी स्मूदी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है.
  • या फिर आप ओट्स या दलिया में भी थोड़ी मात्रा में चिया सीड्स डालकर सेवन करें.
  • आप दूध, प्लांस-बेस्ड मिल्क में भी चिया सीड्स डालकर चिया पुडिंग तैयार कर सकते हैं. इसमें सुबह फ्रूट्स और नट्स डालकर इसका स्वाद बढ़ाए.
  • कई लोग गेंहू के आटे का पोषण बढ़ाने के लिए उसमें चना, जौ जैसी चीज़ें डालते हैं. वहीं अगर आप गेंहू के आटे में थोड़ी मात्रा में चिया सीड्स डाल सकते है. इसका पराठा या रोटी बनाए. इससे इसका पोषण बढ़ेगा.

डाइट में शामिल करते समय रखें सावधानियां

  • चिया सीड्स का सेवन शुरू करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए. जैसे.
  • इसकी मात्रा का ध्यान रखें. शुरू में कम मात्रा का सेवन करें. धीरे-धीरे इसका सेवन बढ़ाएं.
  • चिया सीड्स को सीधे खाने से बचाएं. खाने से पहले इसको पानी में डालकर जरूर रखें.
  • इसे खाने के लिए किसी अन्य सामाग्री का इस्तेमाल करें. जैसे, दूध, दही स्मूदी आदि.
  • पानी में भिगो देने पर चिया के बीज मुलायम हो जाते हैं और गले में अटकते नहीं हैं.
  • बीजों में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसलिए इसका सेवन करने के बाद भरपूर मात्रा में पानी पिएं. वहीं अगर कुछ लोगों को अपच, पेट में दर्द, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • अगर बीज के खाद्य पदार्थ से एलर्जी है तो पहले डॉक्टर से पूछ लें.
  • वहीं अगर किसी व्यक्ति की किसी प्रकार की कोई दवाई चल रही है, तो वह चिया सीड्स के बीजों का सेवन करने से पहले अलर्ट रहे. डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें.
  • नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें.
  • अगर आप किसी बच्चों और बुजुर्गों को चिया सीड्स के बीजों को शामिल करना चाहते हैं तो पहले इसे भिगो दें. ताकि इन्हें निगलने में परेशानी न हो.

बच्चों को ना दें चिया सीड्स

चिया सीड्स कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने बच्चों को इसका सेवन करने दें. बच्चों को चिया सीड्स का सेवन करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें. 6 महीने से लेकर 1 साल तक के बच्चों को बिल्कुल भी चिया सीड्स ना दें. इसके अलावा एडल्ट और बुजुर्ग इसका सेवन आराम से कर सकते हैं.

चिया सीड्स को क्यों भिगोया जाता है?

आपने हर जगह सुना होगा कि चिया सीड्स को भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि जब इसे पानी में डालकर रखा जाता है. तो शरीर इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्वों को आसानी से कर पाता है. इसका अलावा भीगे हुए चिया सीड्स का सेवन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. बार-बार भूख लगने की संभावना कम हो जाती है. ये आसानी से निगले जाते हैं.

चिया सीड्स कहां से लाएं?

चिया सीड्स को आप मार्किट से आसानी से खरीद सकते हैं. बस ध्यान रहे कि खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है. जैसे पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें. इसके अलावा चिया सीड्स पर साल्विया हिस्पैनिका (Salvia hispanica) नाम जरूर लिखा हो. क्योंकि चिया सीड्स को कई लोग सब्जा के बीजों से इसकी तुलना करते हैं. साथ में पैकेट पर FSSAI लाइसेंस का निशान जरूर हों.

यह भी पढ़ें: Chia Seeds: चिया सीड कितना खाना चाहिए? जानें सही तरीका

FAQs

सवाल:क्या सभी लोग चिया सीड्स खा सकते हैं?

जवाब: अधिकांश लोग खा सकते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाएं, दवा लेने वाले या किसी बीमारी से पीड़ित लोग पहले डॉक्टर की सलाह लें.

सवाल: क्या चिया सीड्स को सूखा खा सकते हैं?

जवाब: नहीं, इन्हें भिगोकर या किसी तरल पदार्थ में मिलाकर खाना बेहतर होता है.

सवाल: एक दिन में कितने चिया सीड्स खाने चाहिए?

जवाब: सामान्यतः 1–2 बड़े चम्मच (15–30 ग्राम) पर्याप्त माने जाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments