Cancer Tetanus Medicine Price: कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच एक जानकारी सामने आई कि कैंसर और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. जानकारी के अनुसार नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने कुछ दवाओं की 50 प्रतिशत कीमते बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.
रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये वो दवाएं हैं जिनका स्टॉक कम है. ऐसा मानना है कि इस कीमत को बढ़ाने से डिमांड को काफी हद तक कम किया जा सकता है. लेकिन आखिर ऐसा क्यों फैसला लिया गया? आइए डिटेल में इसके बारे में जानते हैं.
क्यों बढ़ाई गई हैं कीमतें?
दवाओं की कीमतें बढ़ाने के फैसले पर NPPA ने कहा कि कुछ जरूरी दवाएं हैं जिनको तैयार करने में कच्चा माल, पैकेजिंग और लागत इनमें काफी बढ़ोतरी हो गई है. कई कंपनियां ऐसा कह रही हैं कि जो कीमतें अभी मौजूद हैं उस कीमत में दवाओं को तैयार कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है. और उधर बाजारों में माल कम होता जा रहा है. इसलिए दवाओं की डिमांड को कम करने के लिए कमीतों के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया है. अब सवाल ये कि आखिर किन दवाओं के दाम बढ़ाए जाएंगे.
किन दवाओं की बढ़ गई कीमत?
अब किन दवाओं की कीमतें बढ़ गई हैं ये सबसे बड़ा सवाल है. क्योंकि कहीं गंभीर बीमारी में इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा तो लिस्ट में शामिल नहीं? इसका जवाब है हां ऐसी दवाएं इस लिस्ट में शामिल हैं. जैसे कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवा, टिटनेस में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवा, कुछ एंटीबायोटिक आदि शामिल हैं. हालांकि सभी कैंसर या फिर टिटनेस की सभी दवाओं की कीमत की बढ़ोतरी नहीं की गई है.
मरीजों पर पड़ेगा ये असर
कीमत में हुई इस बढ़ोतरी का असर मरीजों की जेब पर पड़ने वाला है. क्योंकि लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझना और इसका इलाज करना मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. मरीजों के लिए दवा खरीदने में परेशानी हो सकती है. लेकिन कीमत की बढ़ोतरी को लेकर सिर्फ यही जानकारी आई है कि इसकी बढ़ोतरी सिर्फ डिमांड को कम करने के लिए की गई है. हालांकि ऑफिशियली ये बयान भी सामने नहीं आया है कि क्या सभी दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी होगी या फिर नहीं. क्योंकि फिलहाल कुछ ही दवाओं को शामिल किया गया है. जो बाकी दवा हैं उनकी कीमत उसी तरह रहेंगी. NPPA के अगले आदेश तक.
यह भी पढ़ें: सैनिकों के टेस्टोस्टेरोन की जांच अनिवार्य! अमेरिका के इस फैसले से क्यों मचा बवाल?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

