होमDietकिसे नहीं खाना चाहिए Chia Seeds? डाइटीशियन ने बताया कारण

किसे नहीं खाना चाहिए Chia Seeds? डाइटीशियन ने बताया कारण

Chia seeds for Health: डाइटीशियन डॉक्टर सविता चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने डिटेल में बताया है.

Chia Seeds For Health: चिया सीड्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं, वहीं हर दूसरा इंसान इसे खाने की नसीहत बांट रहा है. माना ये एक सुपरफूड है. जिसको खाने से अनेकों फायदे मिलते हैं. लेकिन सुपरफुड नाम से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाला ये सीड हर किसी के लिए नहीं बना है. ये जरूरी नहीं कि ये सुपरफुड हर किसी को सूट करें, ये हेल्दी होता है, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है, लेकिन तभी जब ये आपके शरीर को सूट करें.

सुपरफूड नाम से अपनी पहचान बनाने वाला चिया सीड यानि चिया बीज छोटा-सा दिखता है. चिया बीज फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसलिए ये शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है, जैसे- वजन घटाना, पाचन सुधारना, ब्लड शुगर कंट्रोल करना और दिल से जुड़ी बीमारियों में भी सहायक होता है. लेकिन सावधान पहले ये जान लें कि इसे किन लोगों को खाना चाहिए और किन लोगों को इसे खाने से बचाना चाहिए.

डाइटीशियन डॉक्टर सविता चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने डिटेल में बताया है कि किन लोगों को चिया बीज का सेवन नहीं करना चाहिए और किन लोगों को इनका सेवन करना चाहिए. चलिए जानते हैं.

किन लोगों को चिया बीज का सेवन नहीं करना चाहिए?

गैस और पेट फूलने की समस्या

चिया सीड्स में फ़ाइबर बहुत ज़्यादा होता है। अगर आपका पेट सेंसिटिव है, तो ये गैस, पेट फूलने या पेट में ऐंठन की समस्या को और बढ़ा सकते हैं. इसलिए जो लोग पेट से जुड़ीं बीमारियों से लड़ रहे हैं उन्हें इसका सेवन नहीं खाना चाहिए.

लो ब्लड प्रेशर (कम रक्तचाप) की समस्या

चिया सीड्स नैचुरली ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपका BP पहले से ही कम है, तो इन्हें खाने के बाद आपको चक्कर या कमज़ोरी महसूस हो सकती है. इसलिए जो लेग ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फ़ैट्स होते हैं। जब इन्हें एस्पिरिन या खून पतला करने वाली दूसरी दवाओं के साथ लिया जाता है, तो इनसे ब्लीडिंग (खून बहने) का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए जो लोग ऐसी दवाईयों का सेवन करते हैं, उन्हें भूलकर भी चिया बीज नहीं खाना चाहिए.

कुछ खास तरह के बीजों (जैसे तिल, सरसों, आदि) से एलर्जी है

अगर आपको बीजों से एलर्जी है, तो चिया सीड्स खाने से आपको खुजली, रैशेज़ या पेट में तकलीफ़ हो सकती है. इसलिए, हमेशा बहुत कम मात्रा से शुरुआत करें.

किडनी की समस्याएं हैं

चिया सीड्स में फ़ॉस्फ़ोरस और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसलिए, अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो इन मिनरल्स की ज़्यादा मात्रा आपकी किडनी पर ज़्यादा बोझ डाल सकती है. इसलिए जो लोग किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें इनका सेवन नहीं करना चाहिए.

कौन लोग चिया सीड्स खा सकते हैं?

हेल्दी एडल्ट (Healthy Adults)

जिन लोगों की पाचन क्रिया सामान्य है, वे चिया सीड्स आसानी से खा सकते हैं। यह आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, ऊर्जा देते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं।

वजन कंट्रोल करने वाले लोग

चिया सीड्स में भरपूर फाइबर होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और बार-बार खाने की आदत को कम करता है। इससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है।

हल्की कब्ज की समस्या वाले लोग

अगर आपको हल्की कब्ज की समस्या है, तो पानी में भिगोए हुए चिया सीड्स ले सकते हैं. यह कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करेगा. और आंतों को हाइड्रेट रखेगा.

हार्मोनल असंतुलन (PCOS, PMS) वाली महिलाएं

चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करने और हार्मोन संतुलन में मदद करते हैं. इसलिए जिन महिलाओं को PCOS, PMS जैसी समस्याएं है, वह इनका सेवन कर सकती हैं.

शाकाहारी और वीगन लोग

जो लोग शाकाहारी हैं, वह ओमेगा-3, फाइबर और मिनरल्स को लेने के लिए चिया सीड्स खा सकते हैं. क्योंकि चिया सीड्स में ओमेगा-3, फाइबर और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मिलता है.

शारीरिक रूप से सक्रिय लोग (Active Individuals)

जो लोग नियमित रूप से व्यायाम या खेल-कूद करते हैं, उनके लिए चिया सीड्स ऊर्जा बनाए रखने और मांसपेशियों की रिकवरी में मददगार होते हैं। इसलिए जो लोग रोजाना व्यायाप या खेल-कूद जैसी गतिविधियां करते हैं वह चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं.

कितना सेवन सुरक्षित है?

रोजाना 1–2 बड़ा चम्मच चिया सीड्स खाना काफी होता है, लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें हमेशा पानी में भिगोकर ही खाएं. सूखा चिया सीड्स न खाएं. साथ ही चिया सीड्स के सेवन के बाद दिनभर में पर्याप्त पानी जरूर पिएं, ताकि फाइबर सही तरीके से काम करे.

यह भी पढ़ें: गैस, एसिडिटी बन रही इसलिए नहीं रख रहे व्रत? आपके काम आएगा ये हैक

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments