होमDietगैस, एसिडिटी बन रही इसलिए नहीं रख रहे व्रत? आपके काम आएगा...

गैस, एसिडिटी बन रही इसलिए नहीं रख रहे व्रत? आपके काम आएगा ये हैक

Chaitra Navratri 2026 Diet: नवरात्र का पर्व आज से शुरू हो चुका है. आज से 9 दिनों तक कुछ लोग व्रत रखने वाले हैं. पूजा कर मां की आराधना करेंगे.

Chaitra Navratri 2026 Diet: नवरात्र का पर्व आज से शुरू हो चुका है. आज से 9 दिनों तक कुछ लोग व्रत रखने वाले हैं. साथ ही पूजा कर मां की आराधना करेंगे. वहीं जो लोग व्रत रखने वाले हैं, उनके लिए ये जानना जरूरी है व्रत के दौरान किस तरह से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं. हालांकि व्रत रखना शरीर और मन दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

लेकिन कुछ लोगों को व्रत के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. क्योंकि लोगों के खान-पान में काफी बदलाव आता है. नतीजा गैस, एसिडिटी, पेट फूलना जैसी समस्याएं काफी परेशान करती हैं. ये ख्याल रखना जरूरी है कि लंबे समय तक खाली पेट रहना और गलत चीजों को खाने ने या एक साथ ज्यादा खाने से यह परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में जिन लोगों को गैस बनने की परेशानी होती है, वो क्या कर सकते हैं. आज हम आपके लिए इसी से जुड़ी जानकारी लेकर के आएं हैं. आइए जानते हैं.

व्रत के दौरान बन जाती गैस क्या करें?

अगर व्रत के दौरान गैस बन जाती है तो थोड़ा रुककर जाइए. दरअसल हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर के आए हैं. जिसकी मदद से आप व्रत भी रख सकते हैं. जो आपको खाली पेट हल्का और आराम महसूस करवाने में मदद करेगा. साथ ही गैस की समस्या से भी बच सकते हैं. पहले जान लें कि क्या आपको भी ऐसा महसूस होता है. पेट में दर्द होना, खट्टी डकार आना, ज्यादा लेटने या फिर सुस्ताने की इच्छा होना, गैस बनना, भूख न लगना. कुछ नियम है जिन्हें जानकर आप इससे बच सकते हैं. यानी व्रत के दौरान कुछ हल्का खाएं. अगर आप अचानक तला भुना खाएंगे तो गैस की समस्या हो सकती है. वहीं लंबे समय तक खाली पेट रहने से हमारे डाइजेस्टव सिस्टम थोड़ा स्लो हो सकता है.

अब आप क्या कर सकते हैं?

ऐसी स्थिती अगर हो रही तो आप क्या कर सकते हैं? व्रत खोलते समय दही या फिर हल्की खिचड़ी लें. यानी तला-भुना खाने से बचे जो आपको गैस बना सकता है. अगर खाली पेट हैं, तो अधिक चाय या फिर कॉफी न पीएं. क्योंकि कुछ लोग ऐसा करते हैं. बार-बार चाय या फिर कॉफी का सेवन करने लग जाते हैं. नतीजा ज्यादा गैस और एसिडीटी बनने लग जाती है. इसलिए चाय-कॉफी कम पिएं. इसके बजाएं नारियल पानी, छाछ या फिर नींबू पानी लें.

डिहाइड्रेशन की बढ़ सकती समस्या

क्योंकि कुछ लोग बिना खाए पिए भी व्रत रखते हैं. पानी कम पीते हैं. जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो थोड़ा ही पानी पिए लेकिन पीएं जरूर. गुनगुना पानी पीएं. जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बहुत ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए. एक सलाह ये भी है कि एक गैस बनाने वाली चीजों से दूरी बनाएं.

यह भी पढ़ें: Ajwain खाने का सही तरीका, भूलकर भी न करें दूध के साथ इनका सेवन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments