Tea Side Effects: अगर सुबह से शाम तक आप भी 4 से 5 कप चाय पी जाते हैं, तो ये जानकारी आपके काम की होने वाली है. ज्यादा चाय पीने से कई समस्याएं हो सकती है. लेकिन लोगों को सिर्फ एसिडिटी ही पता है. लोग समझते हैं कि सिर्फ एसिडिटी की समस्या ही परेशान कर सकती है. लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप ज्यादा चाय पीते हैं तो नींद की समस्या हो सकती है.
यहां तक की विटामिन की भी कमी हो जाती है. शरीर में विटामिन बी-12 और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है, अधिक चाय का सेवन. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चाय पीने से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स अफेक्ट होते हैं. अगर आप अधिक मात्रा में इनका सेवन करते हैं तो इनकी कमी हो सकती है.
विटामिन बी-12 की कमी से क्या होता है
जब शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होती है तो आप थकान, कमजोरी, याददाश्त की समस्या और मूड स्विंग्स जैसी परेशानी का सामना कर सकते हैं. ये सब चाय के अधिक सेवन करने से होता है. क्योंकि चाय में टैनिन्स और कैफीन मौजूद होते हैं जो बी-12 जैसे विटामिन के एब्जॉर्प्शन को रोकते हैं. आयरन की कमी (विटामिन C से जुड़ी) चाय खाने के तुरंत बाद पीने से आयरन का अवशोषण कम हो जाता है.
कैसे करें विटामिन की कमी से बचाव?
अब विटामिन की कमी से बचाव के लिए खाने के तुरंत बाद ही चाय को न पिएं, कम से कम आपको एक से 2 घंटे का अंतर रखना चाहिए. दिन में 2 से 3 कप से अधिक चाय न पिएं, हो सके तो हर्बल या फिर ग्रीन-टी का ऑप्शन का चुनें. ज्यादा चाय पीने से कैल्शियम बाहर निकलता है. जो हड्डियों को कमजोर करता है, विटामिन-डी की कमी महसूस हो सकती है. अगर लंबे समय में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

