Morning Bad Breath Causes: सुबह उठते ही मुंह एक दम गंदा महकता है. ब्रश न करो तब तक बदबू नहीं जाती है. हां एक बार अगर आपने ब्रश कर लिया तो बजबू तो दूर भाग सकती है. लेकिन क्या सिर्फ ब्रश कर लेने से समस्या हल हो जाती है? और आखिर बदबू आने का कारण क्या होता है?
अमेरिकन डेंटल असोसिएशन (ADA) का कहना है कि जब हम रात में सोते है तो हमारे मुंह में जो लार बनती है. वो कम हो जाती है. अब इस लार से सिर्फ मुंह को गीला ही नहीं रखा जाता. बल्कि बैक्टीरिया भी कंट्रोल्ड होते हैं और खाने के छोटे कणों को साफ करने में मदद मिलती है. जब लार कम बनती है, तो कुछ बैक्टीरिया सल्फर युक्त गैसें बनाते हैं, जो सुबह की बदबू का प्रमुख कारण होती हैं. ये ब्रश करने से दूर हो जाते हैं. लेकिन सिर्फ ब्रश करना ही सिर्फ जरूरी नहीं होता है.
लंबे समय तक बनी रहती है बदबू
कुछ लोगों के मुंह से ब्रश करने के बाद भी बदबू आती रहती है. अगर ऐसा होता है तो इसे नॉर्मल बिल्कुल नहीं लेना चाहिए. इसका कारण हो सकता है जीभ पर मौजूद बैक्टीरिया हो सकते हैं. दरअसल कुछ लोग दातों की सफाई कर लेते हैं जीभ नहीं करते. रिपोर्ट्स बताती है अधिकतर मामलों में जो मुंह से बदबू आती है उसमें जीभ पर मौजूद बैक्टीरिया अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए रोजाना टंग क्लीनर से जीभ की सफाई करना भी उतना ही जरूरी है जितना दांतों की सफाई.
मसूड़ों की बीमारी का संकेत
वहीं एक संकेत ये भी हो सकता है जिसपर ध्यान दिया जाना चाहिए वो है मसूड़ों की बीमारी. आपको देखना चाहिए कि कहीं ब्रश करते समय मसूड़ों से खून तो नहीं आ रहा. मसूड़े सूजे हुए या फिर दांत हिल तो नहीं रहें अगर ऐसा होता है तो बदबू सिर्फ मुंह की नहीं बल्कि पेरियोडोंटल संक्रमण का संकेत हो सकती है. ऐसे मामलों में केवल माउथवॉश से समस्या नहीं सुलझती, दंत चिकित्सक द्वारा जांच और उपचार आवश्यक होता है.
यह भी पढ़ें: क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

