Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई. जिसके कारण डॉक्टर्स ने उन्हें आठ से छह हफ्तों तक काम से दूरी बनाने की सलाह दी है. जानकारी के अनुसार एक्टर को कंधों में ये चोट एक एक्टिवीटी करने के दरान लगी थी. इस खबर के सामने आते ही फैंस की टेंशन बढ़ी है.
दूसरी ओर एक्टर की हेल्थ पर उनकी टीम का ऑफिशियली बयान सामने आया है. उन्होंने अपडेट देते हुए फैंस को ये भरोसा दिलाया कि घबराने की कोई जरूरत है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा होने के बाद उन्हें मेडिकल जांच करवाने के लिए तुरंत भेजा गया.
दुर्भाग्य से लगी चोट
टीम ने ऑफिशियली अपडेट देते हुए कहा कि हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि एनटीआर के कंधे पर दुर्भाग्य से चोट लग गई है. मेडिकल जांच करवाई गई जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें छह से आठ हफ्तों तक काम से दूरी बनाने की सलाह दी है. जिससे कि वो आसानी से पूरी तरह ठीक हो जाए. हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है. हम उनकी सेहत और ठीक होने के बारे में सही समय पर ऑफिशियल अपडेट देते रहेंगे. आपकी समझदारी और लगातार सपोर्ट के लिए थैंक्यू.
जल्द ठीक होने की कामना
अब ये जानकारी सामने आने के बाद फैंस काफी चिंता में है और उनके जल्द ही रिकवरी की दुआ कर रहे हैं. हजारों लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखते हुए कहा कि अन्ना जल्दी ठीक हो जाओ, आपकी हेल्थ से जरूरी कुछ नहीं. अन्य यूजर ने लिखा कि सेहतमंद रहो. एक ने कमेंट किया कि जल्द ठीक हो जाओ अपना ख्याल रखो अन्ना.
किस फिल्म के दौरान लगी चोट?
एक्टर की टीम ने आखिर ये नहीं बताया कि आखिर वो किस फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं. लेकिन फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं, कि प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म ड्रैगन जिसपर अभी काम चल रहा है उसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी हो सकती है. मई में फिल्म ड्रैगन का फर्स्ट लुत रिवील किया था.
यह भी पढ़ें: बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

