Ajwain Khane Ke Fayde: आजकल बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती हैं. चलते-फिरते लोग कुछ भी खा लेते हैं. वह खाना सीधा उनके पेट पर असर करता है. जिसके बाद उन्हें पेट और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करती हैं. वहीं कई लोग इन समस्याओं को ठीक करने के लिए घरेलु तरीके अपनाते हैं. वह जीरा, सौंफ, अजवाइन जैसे मसालों को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं. जिससे ये समस्याएं दूर रहें.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मसालों के साथ कुछ चीजें भूलकर भी नहीं खानी चाहिए? अगर इन्हें साथ में खा लिया तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं हम जानेंगे अजवाइन खाने का सही तरीका, क्या है इसके फायदे.
इन चीजों के साथ अजवाइन का सेवन न करें
दूध और दूध से बनी चीजें
अगर आप भी सुबह खाली पेट जीरा, सौंफ या अजवाइन जैसे चूर्णों का सेवन करते हैं तो इन्हें दूध या दही के साथ बिल्कुल न करें. क्योंकि दूध और दही में प्रोटीन पाया जाता है. इन मसालों का दूध या दही के साथ मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. वहीं पेट में भारीपन, एसिडिटी या गैस जैसी समस्या भी हो सकती हैं. इसलिए अगर आप इन मसालों का सेवन कर रहे हैं तो दूध या उससे बनी चीजें अलग समय पर लें.
चीनी और शक्कर वाली चीजें
अगर आप जीरा, सौंफ या अजवाइन को मीठे खाने के साथ भी खाते हैं, तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डालेगा. इस तरह से खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है. इन मसालों में मौजूद तत्व और चीनी की मिलावट से ब्लड शुगर लेवल पर नियंत्रण मुश्किल हो सकता है. इसलिए इनका सेवन अलग-अलग समय पर करना बेहतर होगा.
अधिक तली-भुनी या मसालेदार चीजें
वहीं अगर आप इन चूर्ण को तली-भुनी या बहुत मसालेदार चीजों के साथ भी ले रहे हैं, तो भी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है. इससे पेट में जलन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्या भी हो सकती हैं. खासकर वे लोग इन्हें अल्सर की शिकायत रहती है. सही यही रहेगा कि आप इन्हें अलग-अलग समय पर लें.
अधिक नमक वाली चीजें
वहीं अधिक नमक वाली चीजों के साथ खाना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. जो लोग सौंफ, जीरा, अजवाइन जैसे चूर्णों का सेवन अधिक नमक वाली चीजों के साथ करते है उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और किडनी जैसी समस्याएं हो सकती है. इसलिए इन मसालों के चूर्णों का सेवन अधिक नमक वाली चीजों के साथ बिल्कुल भी न करें.
कुछ दवाइयों के साथ
अगर आपकी किसी प्रकार की कोई दवाई चल रही है, जैसे- ब्लड प्रेशर की दवाइयां तो जीरा, सौंफ और अजवाइन चूर्ण का सेवन करते समय खास सावधानी बरतें. ये मसाले दवाइयों के असर को बदल सकते हैं. इसलिए दवा के साथ इन मसालों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
अजवाइन खाने का सही तरीका
अजवाइन खाने का सही तरीका है कि पहले इसे भून लेना चाहिए. अजवाइन को इतना भूनना चाहिए कि उसके रंग में किसी तरह का परिवर्तन न हो लेकिन भुनते समय उसमें से हल्की-हल्की महक आने लगे इतना भुनना चाहिए. ऐसे में आधे से कम चम्मच का सेवन करना चाहिए. अजवाइन, जीरा, सौंफ का सेवन हमेशा गुनगुने पानी के साथ करना करना चाहिए. गुनगुने पानी के साथ इन मसालों के गुण बढ़ जाते हैं और पाचन तेजी से ठीक होता है. इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी जल्दी ठीक होती हैं.
फायदे
अजवाइन को हमेशा खाना खाने के बाद ही लेना चाहिए. खाना खाने के बाद तकरीबन आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से इसका सेवन करना फायदेमंद साबित होगा. ध्यान रखने वाली बात ये है कि अजवाइन का सेवन तब ही करें जब पाचन में परेशानी हो, बिना परेशानी के उसे अपने दिनचर्या का हिस्सा न बनाएं.
यह भी पढ़ें: काजू, बादाम या अखरोट किसे खाने से दिमाग होगा तेज? जानें किसके कितने फायदे
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


