High Uric Acid Symptoms: हमारा शरीर भी कई कैमिकल्स बनाता है. इन कैमिकल्स की अगर मात्रा थोड़ी भी ऊपर नीचे हो जाए तो ये समस्या पैदा करती है. अगर बढ़ जाए तो दिक्कत कम हो जाए तो दिक्कत. इसका एक उदाहरण है यूरिक एसिड ( Uric Acid). कई रिपोर्ट्स बताती है कि यूरिक एसिड बनने की समस्या कई लोगों में बढ़ती जा रही है.
लेकिन यूरिक एसिड होता क्या है? बस लोगों को ये कहते हुए सुना है कि मेरा यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है. यूरिक एसिड एक वेस्ट प्रोडक्ट होता है. और सरल भाषा में कहें तो ये एक गंदगी है. हालांकि इसे हमारी किडनी फिल्टर करती है और पेशाब के रस्ते से निकाल देती है. पर कई बार ऐसा हो जाता है कि ये शरीर में इतनी मात्रा में बन जाता है कि किडनी पूरा निकाल नहीं पाती है. नतीजा यूरिक एसिड जमा हो जाता है.
क्या है यूरिक एसिड बढ़ने का कारण?
एक्सपर्ट्स कहते हैं खराब लाइफस्टाइल, फास्ट फूड का अधिक सेवन, रेड मीट, मीठे लीक्विड, शराब का अधिक सेवन, फिजिकल एक्टीविटी में कमी होना ये सब बनते हैं यूरिक एसिड को बढ़ाने के कारण. आप सोचें कि आप शुरुआत में ही इसे पकड़ लें और इससे बच जाएं तो ऐसा पॉसिबल नहीं हो सकता. क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण साफ नहीं दिखाई देते. इसलि अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता कि वो इसका शिकार हैं. इसका पता तब चलता है जब ज्वाइंट्स में तेज दर्द होने लगे, अकड़न हो, बार-बार दर्द हो रही हो. समझ जाइए कि आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है.
यूरिक एसिड कोई बीमारी नहीं
हालांकि खुश होने वाली एक ये बात भी है कि यूरिक एसिड कोई बीमारी नहीं है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि इसका बढ़ा हुआ लेवल कई गंभीर हेल्थ समस्याओं को बढ़ाने का कारण बन सकता है. ये बात इसलिए जानना जरूरी है क्योंकि कुछ लोग जब ब्लड टेस्ट करवाते हैं तो अपना यूरिक एसिड बढ़ा हुआ पाते हैं. इसलिए अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो इसका मतलब ये नहीं कि कोई दिक्कत जरूर होगी. क्योंकि ये काफी आम कंडिशन है जिसे मेडिकल टर्म में कहा जाता है असिम्प्टोमैटिक हाइपरयूरिसीमिया. हालांकि कुछ लोगों में अगर यूरिक एसिड बढ़ जाए तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
अगर बढ़ा हुआ हो तो क्या करें?
अगर शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा हुआ हो तो बियर, रेड मीट, अधिक फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट का सेवन लीमिट करना आपके लिए फायदेमंद होना चाहिए. संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाने से यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.
जब वजन बढ़ा हुआ हो तो यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है. कई रिसर्च बताती है कि मोटापे से ग्रस्त लोगों में गाउट की संभावना काफी अधिक होती है. ऐसे में स्वस्थ वजन बनाए रखना न केवल यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने में मदद करता है, बल्कि डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य मेटाबॉलिक बीमारियों के खतरे को भी कम करने में सहायक हो सकता है.
यह भी पढ़ें: जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!
FAQs
Q1. यूरिक एसिड क्या होता है?
जवाबः यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जिसे सामान्यतः किडनी पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है.
Q2. यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?
जवाबः खराब खानपान, रेड मीट, शराब, मीठे पेय, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि और कुछ स्वास्थ्य समस्याएं यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं.
Q3. क्या बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हमेशा बीमारी का संकेत है?
जवाबः नहीं, कई लोगों में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड बिना किसी लक्षण के होता है, जिसे असिम्प्टोमैटिक हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में यह गाउट या अन्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

