होमExplainersखांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब...

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: मौसम अभी खराब है. बार-बार बदलाव हो रहा है. जिसका नतीजा लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है. खांसी जुकाम का लोग शिकार हो रहे हैं. जो व्यक्ति खांसी की समस्या से परेशान है वो एक दिन में ही सिरप पीने लग जाता है. ताकि राहत मिल जाए, लेकिन क्या एक दिन में सिरप पी लेना चाहिए?

क्या एक दिन सिरप पीकर खांसी ठीक की जा सकती है? ये जानना जरूरी हो जाता है कि कब आपको सिरप पीना चाहिए और कब नहीं. ये पूरी तरह निर्भर करता है आपकी खांसी पर. यानी आपकी खांसी कैसी है सूखी या फिर बलगम वाली. ये बात भी उसी पर निर्भर करती है.

दो तरह की होती है खांसी

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दो तरह की खांसी होती है. पहली सूखी यानी जिसमें बलगम नहीं आती. दूसरी गीली खांसी जिसमें बगलम आती है. इसलिए दोनों खांसी की पहचान करना जरूरी है. आप कौन सी खांसी का शिकार है. हालांकि कई मामलों में ऐसा देखा जाता है कि खांसी खुद ही तीन से चार दिनों में ठीक हो जाती है. लेकिन इन दो से चार दिनों में भी अगर खांसी न ठीक हो तो समझ जाइए कि अब जरूरत है सिरप की.

सिरप करते हैं ऐसे काम

दरअसल कई कफ सिरप ऐसे होते हैं जो खांसी को दबाते हैं. लेकिन कुछ ऐसे सिरप होते हैं जो अगर बलगम वाली खांसी है तो वो बलगम को पहले पतला करते हैं और फिर उसे बाहर निकालते हैं. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही सिरप लेना चाहिए. क्योंकि अगर आपने गलती से बलगम वाली खांसी में ऐसा सिरप पी लिया जिसने बलगम को बाहर तो नहीं निकाला उल्टा आपके फेफड़ों पर उसे चिपका दिया यानी फेफड़ों में जमा कर दिया तो दिक्कत हो सकती है. इसलिए डॉक्टर से सलाह लें और फिर ही सिरप पिएं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर खांसी सूखी है तो सिरप लेने से बचना चाहिए क्योंकि अक्सर देखा गया है कि सूखी खांसी खुद ठीक हो जाती है.

बलगम वाली खांसी में हो जाए अलर्ट

वहीं अगर खांसी गीली है और बलगम जमा होता है तो इलाज की जरूरत पड़ सकती है. क्योंकि बलगम गलती से फेफड़ों में फंस जाए तो ये खतरनाक साबित हो सकता है. आप कैसे पहचानेंगे कि ऐसी कंडिशन हो रही है तो ध्यान रखें कि खांसी के साथ तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द अगर हो तो इसे नॉर्मल समझकर इग्नोर न करें. ऐसी कंडिशन हो तो तुरंत ही डॉक्टर से चेक करवाएं. संभावना है कि निमोनिया, टीबी, अस्थमा या फिर कोई अन्य गंभीर बीमारी का संकेत न हो.

यह भी पढ़ें: Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments