होमDietकाजू, बादाम या अखरोट किसे खाने से दिमाग होगा तेज? जानें किसके...

काजू, बादाम या अखरोट किसे खाने से दिमाग होगा तेज? जानें किसके कितने फायदे

Which Dry Fruits Is Best: वहीं कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते है जिन्हें खाने से हड्डियां और पाचन तंत्र को मजबूत होता है.

Which Dry Fruits Is Best: हेल्दी रहने के लिए कई लोग सूखे मेवे को स्नैक्स के रूप में भी खाते हैं. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने बैग में इन ड्राई फ्रूट्स को साथ लेकर चलते हैं. अगर उन्हें रास्ते में अचानक भूख लगी तो चलते-चलते उन्हें बैग में से निकालकर खा लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है हर ड्राई फ्रटूस का अपना महत्व होता है. हर ड्राई फ्रूट्स में अलग तरह की एनर्जी होती है.

ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स,हेल्दी फेट, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों को मजबूत बनाते हैं. कुछ ड्राई फ्रूट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं, कुछ दिमाग को तेज बनाते हैं, वहीं कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते है जिन्हें खाने से हड्डियां और पाचन तंत्र को मजबूत होता है.

इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से शरीर को मिलेगी एनर्जी | Which Dry Fruits Is Best

बादाम

एनर्जी से भरपूर बादाम दिमाग को तेज करता है. बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और हेल्दी फैट पाए जाते हैं. यह न सिर्फ दिमाग को तेज बनाता है बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाला विटामिन ई स्किन को हेल्दी रखता है. और बढ़ती उम्र के असर को कम करने में सहायक माना जाता है. वहीं इसमें पाए जाने वाला मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है.

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. यह दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है. अखरोट शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में भी मदद करता है. आयुर्वेद में भी अखरोट के अनेकों फायदे बताया गया है. यह दिमाग के तनाव और शरीर को एनर्जी देने का काम करता है.

काजू

काजू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि काजू खाने हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. वहीं इसमें पाए जाने वाला जिंक त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

पिस्ता

पिस्ता, इस ड्राई फ्रूट्स को अक्सर आपने मिठाईयों में प्रयोग होते देखा होगा. लेकिन इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी6 और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके सेवन से दिल की सेहत अच्छी होती है. यह ब्लड वेसल्स यानि शरीर में खून के संचार करने वाली नशों को कहा जाता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाते हैं. पिस्ता खाने से बल्ड वेसल्स हेल्दी रहते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है.

किशमिश

किशमिश यह ड्राई फ्रूट्स बहुत मीठा होता है, साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जिन लोगों में खून की कमी होती है वह किशमिश का सेवन कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाला आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है. किशमिश को भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व अच्छे तरीके से शरीर को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri Fasting Rules: नवरात्रि में फॉलों करें ये डाइट, 9 दिन शरीर रहेगा एनर्जेटिक

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments