होमDietChaitra Navratri Fasting Rules: नवरात्रि में फॉलों करें ये डाइट, 9 दिन...

Chaitra Navratri Fasting Rules: नवरात्रि में फॉलों करें ये डाइट, 9 दिन शरीर रहेगा एनर्जेटिक

Chaitra Navratri Fasting Rules: इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि मार्च महीने की 19 तारीख से शुरू हो रहे हैं.

Chaitra Navratri Fasting Rules: इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि मार्च महीने की 19 तारीख से शुरू हो रहे हैं. इसी दिन से हिंदू का नववर्ष भी शुरू हो रहा है. बता दें कि हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है. हिंदू नववर्ष को सर्जन और नवआरंभ का दिन माना जाता है. कहा जाता है कि इसी दिन ब्रह्रमा जी ने सृष्टि की रचना की थी. इस साल हिंदू नववर्ष का विक्रम संवत 2083 मनाया जाएगा. इस समय में प्रकृति में भी बदलाव होता है. पेड़ और पौधों पर नए फूल और पत्ते आते हैं.

लेकिन इन दिनों प्रकृति तेजी से बदलाव में होती है. दिन सर्दी से गर्मी की ओर तेजी से बढ़ रहे होते हैं. वहीं कई लोग मां दुर्गा की आराधना में लीन रहते हैं. 9 दिनों तक व्रत रखते हैं. और वह अपनी सेहत का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि ये वहीं समय है जब प्रकृति में कई तरह के बदलाव हो रहे होते हैं. ये बदलाव आपकी सेहत पर भी कई तरह के प्रभाव डालता है. इसलिए आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. इसके लिए बस आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना होगा.

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं? | What to Eat During the Navratri Fast?

  • व्रत के दिनों में शरीर को सबस ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इसलिए व्रत के दिनों में बीच-बीच में पानी लेते रहे. इसके साथ ही शरीर को पोषण देने वाले कुछ जरूरी फूड्स भी शामिल करें. जैसे,- केला, सेब, पपीता, अनार, तरबूज, खरबूजा, अंगूर आदि फलों को जरूर अपनी डाइट में शामिल करें. वह फल ज्यादा रखें जिनमें पानी अधिक मात्रा में होता है जैसे, – अंगूर, तरबूज, और खरबूजा जैसे फलों को डाइट में जरूर शामिल करें.
  • फलों के साथ-साथ डाइट में ड्राई फ्रूट्स भी शामिल करें. जैसे,- बादाम, काजू, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का भी ध्यान रखें.
  • व्रत के दिनों में फास्टिंग फूड्स भी आते हैं. जो बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. जैसे,- साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सामक चावल, आलू, शकरकंद, मूंगफली, मखाना और दूध से बनी चीजें जैसे दही, पनीर जैसी चीजे भी शामिल कर सकते हैं.

क्या नहीं खाना चाहिए? | What Should You Not Eat?

नवरात्रि के दिनों में क्या खाना चाहिए इस बात तो बात हो गई लेकिन अगर बात करें कि क्या नहीं खाना चाहिए तो इस बात का भी विशेष रुप से ख्याल रखना चाहिए जैसे, आपको नवरात्रि के दिनों में ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए. कई लोग सेहत का ध्यान रखने के चक्कर में ज्यादा घी में तल-तल कर खाना पसंद करते है जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. बहुत ज्यादा मीठा खाने से भी बचना चाहिए। साथ ही ज्यादा नमक (सेंधा नमक भी सीमित मात्रा में लें). चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन न करें. अगर आप इन दिनों फास्टिंग के दौरान ज्यादा मात्रा में तला भुना खाते हैं तो ये चीजें शरीर में गर्मी और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती हैं. इसलिए इस प्रकार के भोजन से बचना चाहिए जो आपकी शरीर में गर्मी पैदा करे.

नवरात्रि सबका पंसदीदा त्योहार होता है. इन दिनों लोगों में 9 दिनों की फास्टिंग को लेकर काफी एक्साइटिड रहते हैं. लेकिन आपको अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है. व्रत के नियमों के साथ-साथ सही डाइट, पानी, नींद और हल्की एक्सरसाइज से खुद को हेल्दी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Benefits of Amla Juice on an Empty Stomach: खाली पेट पिएं आंवला का जूस, दूर रहेगी बीमारियां

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments