होमWellnessHome RemediesCracked Heel Home Remedy: सर्दी ही नहीं गर्मियों में भी फट सकती...

Cracked Heel Home Remedy: सर्दी ही नहीं गर्मियों में भी फट सकती है आपकी एड़ियां!

CRACKED HEEL HOME REMEDY: फटी एड़ियां की समस्या केवल सर्दियों में देखने को नहीं मिलती, कई लोगों को ये समस्या गर्मियों के समय भी होती है.

Cracked Heel Home Remedy: फटी एड़ियां की समस्या केवल सर्दियों में देखने को नहीं मिलती, कई लोगों को ये समस्या गर्मियों के दिनों में भी होती है. इसकी वजह अक्सर ड्राई स्किन, लंबे समय तक पानी में रहना, विटामिन की कमी या स्किन ड्राइनेस हो सकती है.

वहीं कई लोगों की एड़ियां बहुत ज्यादा फट जाती है तो उनकी एड़ियों में से खून तक निकल आता है. यही वजह है कि लोग एड़ियां फटने की शुरुआत से ही लोशन और क्रीम लगाने पर ध्यान देते हैं. मगर कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि इन चीजों को लगाने के बाद भी एड़ियां सही नहीं होती. अगर आप भी इन तरीकों को अपनाकर थक गए हैं तो आप घर में रखें कुछ सामनों से घरेलु नुस्खे तैयार कर सकते हैं.

घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल

  • आयुर्वेद तरीकों से अपनी फटी एड़ियों को ठीक कर सकते हैं. जैसे नारियल के तेल को लगाना. नारियल के तेल को आप रोज रात में सोने से पहले लगा सकते हैं. वहीं गर्म पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर पैरों को कुछ देर डुबोने से त्वचा नरम हो जाती है.
  • कई लोग इस नुस्खे को भी अपनाते हैं. यह नुस्खा है मूंग दाल का स्क्रब. मूंग दाल को पीसकर इसका पेस्ट बना लें. यह पेस्ट फटी एड़ियों पर लगाएं. यह पेस्ट मृत त्वचा को हटाने में मदद करेगा. और एड़ियों को साफ-सुथरा बनाएगा. नियमित रूप से इस पेस्ट को लगाएं आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में अपकी एड़ियां मुलायम होने लगेगी. यह स्क्रब पूरी तरह प्राकृतिक है इसलिए त्वचा पर किसी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं छोड़ेगी.
  • कई लोग नारियल के तेल और नींबू को भी फटी एड़ियों के लिए रामबाण नुस्खा मानते हैं. इन दोनों को एक कटोरी में डालकर मिक्स कर लें. ये मिश्रण फटी एड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. रात के समय नारियल के तेल में नींबू की कुछ बूंदे डालकर फटी एड़ियों पर लगाएं. हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें. लेकिन इस तेल को लगाने के बाद आप पैरों को ढ़ककर रखें. जिससे त्वचा में नमी लौट आए.
  • फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए केला और शहद का नुस्खा भी अपना सकते हैं. इसके लिए एक पके केले को अच्छी तरह मसलकर उसमें शहद मिलाएं. इस पेस्ट को फटी एड़ियों की जगह पर लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक लगाएं, यह पेस्ट एड़ियों के सूखापन को दूर करेगा. और एड़ियों को मुलायम बनाएगा.
  • कुछ लोग केशर बाल्म, हल्दी और जैतून का तेल फटी एड़ियों के लिए फायदेमंद बताते हैं. हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एड़ियों की जलन, सूजन और संभावित संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं, जबकि जैतून का तेल त्वचा को अंदर से पोषण देगा और एड़ियों की नमी को बरकरार रखेगा.
  • शहद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की दरारों को भरने में मदद करती हैं. पका केला स्किन को गहराई तक मॉइश्चराइज करता है. अगर आप इन घरेलू नुस्खों को लगातार एक हफ्ते तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी एड़ियां मुलायम होना शुरु हो जाती हैं. ये घरेलू नुस्खे न तो आपकी जेब पर बोझ डालते है और न ही इससे किसी तरह का साइड इफेक्ट होता है.

यह भी पढ़ें: Home Remedies For Joint Pain: इन घरेलू नुस्खों से छू मंतर होगा जॉइंट पेन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments