होमHealth Newsबैड कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें? सेफ लेवल क्या है; जारी हुई...

बैड कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें? सेफ लेवल क्या है; जारी हुई नई गाइडलाइंस

LDL cholesterol guideline 2026: अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की ओर से एक गाइडलाइन जारी की गई है.

LDL cholesterol guideline 2026: अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की ओर से एक गाइडलाइन जारी की गई है. इस गाइडलाइल को जारी करने का मकसद दिल की बीमारियों पर फोकस कर उन्हें पहचान कर और उसका इसाजज करना है. कई एक्सपर्ट्स द्वारा ऐसा कहना है कि दिल की बीमारी को 80 से 90 फीसदी रोका जा सकता है. बशर्ते समय रहते उसका इलाज करवाया जाए.

दरअसल देशभर में कोलेस्ट्रॉल के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ये काफी चिंताजनक है. इसलिए इसका ध्यान रखते हुए इसपर गाइडलाइन पेश की गई है. इसमें साफ कहा गया है कि आप डाइट में और एक्सरसाइज करके कोलेस्ट्रोल नॉर्मल कर सकते हैं. लेकिन उसके बावजूद नहीं हो पा रहा तो दवाइयों की तुलना में जल्दी करनी चाहिए.

शुरू कर सकते हैं दवाइयां

अगर आपकी उम्र 30 साल है और इस उम्र में ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आप दवाओं को शुरू कर सकते हैं. जारी हुई गाइडलाइंस के अनुसार हमारे शरीर के अंदर बैड कोलेस्ट्रोल का लेवल जितना कम होगा उतना ही हमारी हेल्थ के लिए अच्छा है. अब सवाल आता है कि कितना कोलेस्ट्रोल होना चाहिए और कितना नहीं आखिर ये हमें कैसे पता चलेगा? आइए जान लेते हैं.

कितना कोलेस्ट्रोल होना चाहिए?

इस गाइडलाइन के अनुसार हर व्यक्ति का बैड कोलेस्ट्रोल जिसे एलडीएल भी कहा जाता है. वो 100 से नीचे होना चाहिए. इसी के साथ जिन लोगों को या तो पहले हार्ट अटैक आ चुका है या फिर स्ट्रोक तो उनका लेवल 55 से नीचे होना चाहिए. वहीं जिन लोगों को हार्ट डिजीज की शिकायत है, या रिस्क फैक्टर अधिक है तो उनका बैड कोलेस्ट्रोल 70 से नीचे होना चाहिए. लेकिन अब कम उम्र में ही लोगों को कोलेस्ट्रोल की शिकायत होती जा रही है. इसलिए इस गाइडलाइंस में जिक्र किया गया कि अब से लोगों को 30 की उम्र में ही अपने कोलेस्ट्रोल पर कंट्रोल बनाए रखना होगा. ये भी जानकारी दी गई कि अगर ये बढ़ा तो आप डॉक्टर को चेक करवाएं और उनसे जांच करवाकर दवाओं का सेवन करें. इससे फ्यूचर में होने वाली दिल की बीमारियों से बचाव किया जा सकेगा.

आपको इन बातों का रखना चाहिए ख्याल

जो व्यक्ति कोलेस्ट्रोल की समस्या से पीड़ित हैं उनमें कई फैक्टर्स देखे जाते हैं. जैसे परिवार में पहले किसी को दिल की बीमारी तो नहीं, डायबिटीज, ऑटोइम्यून बीमारियां जैसे ल्यूपस, साउथ एशियन मूल ये खास तौर पर भारतियों के लिए अहम है. इस तरह के फैक्टर्स को नोट किया जाता है. वहीं अब जान लेते हैं कि अगर कोलेस्ट्रोल हो तो कौन कौन से टेस्ट आपको करवा लेना चाहिए, तो इसमें शामिल है. CAC स्कैन, Lp(a) टेस्ट, ApoB टेस्ट इन्हें करवाना जरूरी होता है.

किन्हें रखना चाहिए ज्यादा ख्याल

अब सवाल आता है कि किन लोगों को अधिक ख्याल रखने की जरूरत है, तो जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है, जिन्हें डायबिटीज है, किडनी के मरीज, HIV मरीज को इसका अधिक ख्याल रखना चाहिए. वहीं कोलेस्ट्रोल कंट्रो करने के लिए कुछ चीजें जरूरी होती हैं. जैसे हेल्दी डाइट, रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज, स्मोकिंग करते हैं तो उसे बंद कर दें, वजन पर कंट्रोल रखें, अच्छी नींद लें.

यह भी पढ़ें: हर जगह लेट पहुंचना ही कहलाता है ‘Time Blindness’, जानें कहीं आप तो नहीं इसका शिकार

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments