होमWellnessHome RemediesHome Remedies For Joint Pain: इन घरेलू नुस्खों से छू मंतर होगा...

Home Remedies For Joint Pain: इन घरेलू नुस्खों से छू मंतर होगा जॉइंट पेन

Joint Pain: बड़े-बुजुर्गों को अक्सर किसी भी वक्त जोड़ों में दर्द उठ जाता है. चाहे वह सीढ़ियां चढ़ रहे हो या फिर बैठे हो. जरूरी नहीं कि.

Joint Pain: बड़े-बुजुर्गों को अक्सर किसी भी वक्त जोड़ों में दर्द उठ जाता है. चाहे वह सीढ़ियां चढ़ रहे हो या फिर बैठे हो. जरूरी नहीं कि उन्हें सिर्फ सीढ़ियां चढ़ते वक्त ही जोड़ों में दर्द हो बल्कि कभी कभार तो जब वह कई देर के बाद एक जगह से बैठकर उठते हैं तो उन्हें अचानक से दर्द शुरु होने लगता है. जोड़ों में दर्द रहने से चलना-फिरना, उठना-बैठना तक में परेशानी आती है. इसलिए ऐसे में उनके लिए घर वाले महंगी-महंगी दवाईयां सर्च करने लगते हैं.

अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के लिए आप अपने घर पर ही एक असरदार लेप तेयार कर सकते हैं. इस लेप को बनाने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बस आपको अपनी रसोई तक ही जाना होगा. इस लेप को बनाने के लिए बस 4 चीजों की जरूरत होगी. ये चारों चीजें आपको अपनी किचन में ही मिल जाएंगी. लेप के अलावा आप कुछ छोटे-छोटे उपाय भी अपना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनेगा ये असरदार लेप. और कौन से उपाय करने से छू मंतर होगा जोड़ों का दर्द.

तेल का लेप लगाएं

जोड़ों के दर्द को दूर भगाने के लिए अरंडी के तेल से एक लेप तैयार करें. इस तेल में 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं. अब, इन्हें अच्छे से मिला लें. इस तेल के लेप को दर्द वाली जगह पर लगाएं. साथ ही उस जगह को एक साफ कपड़े से ढक दें. चाहे तो आप रात में सोते वक्त भी इस तेल दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं. ध्यान रहे कि जहां पर तेल का लेप लगाया है उसे सुबह गुनगुने पानी से धीरे-धीरे साफ करें. अरंडी का तेल और दालचीनी, दोनों ही शरीर में गर्माहट लाकर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं. इससे सूजन और दर्द कम होता है. इससे अलग शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो भी घुटनों की सूजन और टीस को शांत करते हैं.

गर्म और ठंडी सिकाई

जोड़ों के दर्द में आप गर्म और ठंडी सिकाई भी कर सकते हैं. ध्यान रहे कि अगर ज्वाइंट्स में सूजन है, तो ठंडी सिकाई करना फायदेमंद रहेगा. वहीं अगर अकड़न या लंबे समय से चल रहा कोई दर्द है, तो इस जगह पर गर्म सिकाई करना सही रहेगा. इसके साथ-साथ आइस पैक या गर्म पानी की बोलत को ज्वाइंट्स पर 10 से 15 मिनट रखने से भी आराम मिल सकता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द के साथ-साथ सूजन से भी राहत मिलता है.

मेथी के दाने

ज्वाइंट्स पेन में मेथी के दाने खाना फायदेमंद हो सकता है. मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जा आपको इस समस्या में आराम दिलाने में मदद करते हैं. यह हड्डियों को मजबूत करता है और लंबे समय से हो रहे ज्वाइंट पेन से राहत दिलाता है. इसे आप रात में एक चम्मच भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट चबाकर खा लें.

हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी वाले दूध को नेचुरल पेन रिलीवर माना जाता है. दरअसल हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार है. ऐसे में रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से इस दर्द से राहत पाया जा सकता है. इससे ज्वाइंट्स मजबूत होते हैं और सुबह उठने पर स्टिफनेस कम महसूस होती. इसके साथ-साथ यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: Home Remedies: घर की रसोई में रखी 5 जादुई चीजें, Pimples की समस्या को करेगी मिनटों में दूर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments