Sour Burping Symptoms: हमें जब डकार आता है तो काफी राहत मिलती है. लेकिन कुछ लोगों को खट्टी डकार आने की शिकायत रहती है. एक या फिर दो बार ऐसा हो तो ये नॉर्मल माना जाता है. लेकिन अगर ऐसा अक्सर ही हो रहा है, तो आपका पेट आपसे कुछ शिकायत कर रहा है. पेट की इस शिकायत को आप नजरअंदाज मत कीजिए.
संभव है कि ये किसी समस्या का संकेत हो. लेकिन लोग इसे गैस है या फिर अपच की समस्या समझकर इग्रोन कर देते है. पर जान लीजिए लगातार भी ऐसा होना एक परेशानी है. अगर अक्सर ऐसा हो रहा है, तो संभव है कि ये कहीं अल्सर न हो. अल्सर एक ऐसी स्थिती होती है जब हमारे पेट की अंद्रूनी परत में घाव बनना शुरू हो जाते है. ये अक्सर तब होती है जब हमारी पेट की रक्षा करने वाली परत कमडोर होती है. इससे डाइजेशन की समस्या होने लगती है. इसी पर एसिड भी काफी असर डालने लगती है.
अल्सर के क्या कारण होते हैं?
पेट में अगर अल्सर होता है तो इसके काफी कारण हो सकते हैं. इसमें लंबे समय तक अगर आप दवाओं का सेवन कर रहे हैं, बैक्टीरियल इंफेक्शन अगर अनबैलेंस्ड है. आपका खानपान कैसा है. अगर बहुत तीखा खाना पसंद करते हैं, तो संभव है कि ये समस्या आपको परेशान कर सकती है. मसालेदार खाने का सेवन अल्सर को ट्रिगर करता है.
अल्सर में परेशान करती हैं ये समस्याएं
जब पेट में अल्सर की समस्या हो तो हमें जलन, दर्द, अपच या फिर असहजता फील होने लगती है. अगर समय रहते हुए इसपर ध्यान न दिया तो, आगे चलकर ये एक गंभीर बीमारी का भी रूप ले सकती है. नतीजा आपके डेली रूटीन पर अफैक्ट पढ़ना. इस तरह की समस्या आपको परेशान कर सकती हैं. इसलिए अगर ये सिग्नल्स आपको मिल रहे हैं, तो इसे इग्नोर न कीजिए और समय रहते डॉक्टर से जांच और सलाह जरूर करवा लीजिए. वहीं अगर बात करें खट्टी डकार की तो क्या ये भी एक सिग्नल हो सकता है क्या? आइए जानते हैं.
पेट में अल्सर इन लक्षणों को न करें इग्नोर
एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर पेट में अल्सर हो तो हमारे शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. इसमें खट्टी डकारें आना भी एक बड़ा कारण है. दरअसल ऐसा तब होता है जब पेट में एसिड का असर ज्यादा बढ़ जाता है. या फिर आपके पेट के ऊपरी वाले हिस्से में जलन या फिर दर्द फील हो रहा है, तो इसे आम न समझें. क्योंकि कुछ लोग इसे आम समझते हैं और इग्नोर कर देते हैं. लेकिन ये आम नहीं है. कुछ लोगों को खाली पेट भी ये दर्द महसूस होता है.
वहीं कई बार जी मचलाना, उल्टी होना, भूख कम लगना, पेट का फूलना. इस तरह की परेशानियां भी आपको महसूस हो सकती है. कई बार खट्टी या फिर कड़वी डकारें बार-बार आना. ऐसा तब होता है जब हमारा पाचन अच्छे से नहीं हो पाता. अगर आपको ऐसा बार-बार महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर से इलाज करवाने की आवश्यकता है. ऐसे मामलों को नजरअंदाज न करें.
क्या इसका इलाज है?
वहीं पेट के अल्सर का क्या इलाज नहीं हो सकता? पीड़ितों के मन में अक्सर ये सवाल आता होगा. डॉक्टर की सलाह और दवाओं की मदद से पेट में बनने वाले एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है. साथ ही जो व्यक्ति इससे परेशान हैं उनका इलाज किया जा सकता है. आप बैलेंस्ड डाइट के साथ इससे राहत पा सकते हैं. जैसे अगर अधिक मसालेदार, तला-भुना या फिर जंक फूड्स खाते हैं, तो ऐसे खानों से दूरी बना लें. धूम्रपान या फिर शराब का सेवन करते हैं. तो उसे कम कर दें. इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है. समय पर खाना खाना, पर्याप्त पानी पीना और तनाव को कम करना पेट की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही बंद हो रही नाक? आर्युवेद के इस उपाय से फिर कभी नहीं होगा ऐसा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


