होमWellnessBeautyCastor Oil For Skin: बाल हो या चेहरा- इस केमिकल फ्री नेचुरल...

Castor Oil For Skin: बाल हो या चेहरा- इस केमिकल फ्री नेचुरल तेल से चेहरे पर लौटेगा ग्लो

Castor Oil For Skin: मार्किट में एंटी एजिंग को लेकर कई तरह के प्रोडक्ट्स बिकने लगे है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ साइड इफेक्टस देते हैं।

Castor Oil For Skin: आजकल मार्किट में एंटी एजिंग को लेकर कई तरह के प्रोडक्ट्स बिकने लगे है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ-साथ जिन लोगों को शूट नहीं करते उनपर साइड इफेक्ट्स तक छोड़ देते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स से दूरी बनाने का सही तरीका है कि आप नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करें। जी हां, इन महंगे प्रोडक्ट्स की जगह आप कुछ नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये नेचुरल ऑयल आपकी स्किन को ग्लो भी देगा और किसी प्रकार के कोई साइड इफेक्ट्स से भी बचाएगा। चलिए जानते है कुछ ऐसे नेचुरल ऑयल जो आपके ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी हैं।

बता दें कि बाल हो या चेहरा कैस्टर ऑयल हेल्थ (Health Benefits) और ब्यूटी (Castor oil for skin) से जुड़े कई फायदों के लिए मशहूर है। यह तेल अरंडी के बीजों से निकाला जाता है और सदियों से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप भी महंगे प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं तो इसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बातएंगे कैस्टर ऑयल से मिलने वाले फायदों के बारे में, चलिए जानते हैं।

Skin के लिए Castor Oil कैसे फायदेमंद है?

  • कैस्टर ऑयल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नेचुरली मॉइश्चर देते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं। यह तेल मुंहासों, झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है। रोजाना कैस्टर ऑयल लगाने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बन रहती है.
  • साथ ही अरंडी का तेल स्किन से टॉक्सीन पदार्थों को बाहर निकालत है. यर स्किन को साफ करके हेल्दी और स्वस्थ बनाता है.
  • कैस्टर ऑयल को आप हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं.
  • कैस्गटर ऑयल लगाने से पहले गर्म में एक कपड़ा भिगोकर चेहरे पर कुछ देर रखें जिससे चेहरे की स्किन के पोर्स खुल जाएं. इसके बाद अरंडी का तेल चेहरे पर लगाएं.
  • आप तेल को हाथ में लेकर 5-10 मिनट तक मसाज भी कर सकते हैं.
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये तेल हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. फ्री रेडिकल्स त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखाई देने लगती हैं.
  • वहीं कैस्टर ऑयल स्किन को हाइड्रेटेड भी रखता है.
  • आप इसे रात को सोने से पहले अपनी आंखों के आसपास और चेहरे के अन्य झुर्रियों वाले हिस्सों पर भी लगा सकते हैं।
  • कैस्टर ऑयल स्किन के दाग-धब्बों, जैसे कि मुंहासों के निशान, काले धब्बे और झुर्रियों को भी हल्का करने में मदद करता है.
  • कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों के चलते यह चेहरे पर आने वाले मुंहासों के लिए दवाई का काम करता है. रिसिनोलिक एसिड मुंहासों पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने और त्वचा की सूजन को कम करने में भी मदद करता है.
  • साथ ही ये पोर्स को साफ करने और एक्सट्रा ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
  • आप एक चम्मच अरंडी के तेल में आधा चम्मच नारियल का तेल मिलाकर अपने चेहरे के एक्ने वाले एरिया पर लगाएं. रात भर लगा रहने देने के बाद सुबह फेस वॉश कर लें. बस ध्यान रहे कि तेल आंखों में न जाए.

यह भी पढ़ें: Vitamin C Serum: सीरम लगाने से पहले जान लें जरूरी बातें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments