होमExplainersक्या होता है प्लाजमा रिच थेरेपी? एक्ट्रेस के बीच होने लगी ट्रेंड;...

क्या होता है प्लाजमा रिच थेरेपी? एक्ट्रेस के बीच होने लगी ट्रेंड; Expert से जानें क्या आपके लिए सही?

Platelet Rich Plasma Therapy: सेहत को सुधारना और उसे बिगाड़ना दोनों हमारे हाथों में है. यानी आप किस तरह से अपना ख्याल रखते हैं

Platelet Rich Plasma Therapy: सेहत को सुधारना और उसे बिगाड़ना दोनों हमारे हाथों में है. यानी आप किस तरह से अपना ख्याल रखते हैं, आपकी हेल्थ भी इसी पर डिपेंड करती है. लेकिन आजकल लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब होता जा रहा है. नतीजा कई परेशानियों का सामना सभी को करना पड़ रहा है. कुछेक आम समस्याओं की अगर बात की भी जाए तो इसमें बालों का झड़ना सभी को परेशान करता है.

बालों का झड़ना सुनते ही लोगों के आगे गंजा होने की तस्वीर सामने आ जाती है. हालांकि ऐसा सभी के साथ नहीं होता. ये समस्या आपके हेयर केयर पर भी डिपेंड करती है. क्योंकि ये काफी आम होती जा रही है. इसलिए लोग काफी टेंशन में है. तरह-तरह के प्रोडक्ट्स अपने बालों पर, घरेलु नुस्खों को आजमाना. इस तरह की तरकीबों को अपनाते रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी एक ट्रेंड जारी है. इस ट्रेंड की काफी चर्चा भी हो रही है. हम बात कर रहे हैं, प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (Platelet Rich Plasma) की. शॉर्ट में कहें तो PRP थेरेपी. छोटा है इसलिए आपको ये आसानी से याद हो जाएगा.

सेलिब्रिटीज करवा रहे ये थेरेपी

आम लोग अपने बालों के झड़ने, स्किन का ढीलापन और समय से पहले उम्र के असर को करने के लिए कई उपचार अपनाते हैं. इसमें ये PRP थेरेपी भी शामिल हैं. लेकिन दिलचस्प बात तो ये भी है कि इस थेरेपी को अब सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी करवा रहे हैं. इंडियंस और इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. जिन एक्ट्रसेस की हम बात कर रहे हैं, उनमें अनुष्का शर्मा, किम कार्दशियन और भी कई फेमस हस्तियों के नाम शामिल है. ऐसे में सवाल आता है कि क्या ये थेरेपी करवाना सही है? इससे फायदा होने के बजाए कहीं हमारी स्किन या फिर हेयर को कुछ नुकसान तो नहीं होता. आज हम इसी पर आपसे बात करने वाले हैं. क्योंकि ये आपके हेयर, स्किन से जुड़ा है तो इसे ध्यान से जानिएगा.

क्या नैचुरल एबिलीटी को कम करता है?

सबसे पहले बात की जाए कि ये तकनीक आपके नैचुरल एबिलीटी को कम करती है? तो इसपर डॉक्टर्स का मानना है कि ये थेरेपी हमारी स्किन और बालों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करती है. वहीं बात करें कि आखिर ये थेरेपी होती क्या है? तो ये एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें पेशंट्स के ब्लड का इस्तेमाल किया जाता है. जो व्यक्ति इस थेरेपी को करवाना चाहते हैं, डॉक्टर्स पहले उनके शरीर से खून लेते हैं.

एक बार खून लेने के बाद आगे का प्रोसेस शुरू होता है. डॉक्टर्स उस खून को एक मशीन में प्रोसेस किया जाता है. जिसके बाद प्लेटलेट्स से भरपूर प्लाजमा को अलग किया जाता है. दरअसल हमारे प्लेटलेट्स में कई तरह के ग्रोथ फैक्टर्स होते हैं. ये हमारे सेल्स को मरम्मत करके नए सेल्स को बनाने में हमारी मदद करते हैं. इसी प्लाज्मा को बाद में त्वचा या सिर की त्वचा में इंजेक्शन (Injection) के जरिए लगाया जाता है.

किम कार्दाशियन ने करवाई ये थेरेपी

जैसा की पहले भी बताया कि ये थेरेपी काफी ट्रेंड में है. इसे सेलिब्रिटीज भी अजमा रहे हैं. आप हैरान होंगे कि PRP फेशियल को फेमस करने वाली किम कार्दाशियन हैं. एक्ट्रेस ने अपने वैंपायर फेशियल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसके बाद से ही ये थेरेपी काफी चर्चा में आ गई. सिर्फ बॉलिवुड और हॉलिवुड ही नहीं स्पोर्ट्स सेक्टर में भी इस थेरेपी को काफी अपनाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राफेल नडाल और टाइगर वुड्स जैसे फेमस खिलाड़ियों ने अपनी चोट से उबरने के लिए इस थेरेपी का सहाराया लिया था.

इस एक्ट्रेस के वापस आए थे बाल

एक्ट्रेस हिना खान भी इस थेरेपी को अपना चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेस अपने स्किन की देखभाल के लिए इस थेरेपी को अपना चुकी हैं. वहीं हम सभी जानते हैं कि हिना खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ चुकी हैं. इस दौरान उन्हें बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ा था. लेकिन इसे कम करने के लिए हिना खान ने PRP हेयर ट्रीटमेंट ( Hair Treatment) लिया था. इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था.

कब किया जाता है इस थेरेपी का इस्तेमाल?

कई एक्सपर्ट्स के अनुसार PRP थेरेपी को तब अपनाया जाता है, या तो आपके बाल झड़ रहे हों, पतले होने या फिर स्किन की क्वालिटी को सुधारना हो. इन सभी उपाय को करने के लिए इस थेरेपी को अपनाया जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं मुहासों के दाग को कम करने, स्किन को ज्यादा हेल्दी दिखाने के लिए भी इस थेरेपी को उपयोग में लाया जाता है. वहीं गौर करने वाली बात है कि ये थेरेपी हमेशा किसी प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स की सुपरविजन में करवाना सही साबित होगा. क्योंकि आगे चलकर ये सही तरीके से किया गया ट्रीटमेंट कई लोगों को बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद दिलवा सकता है.

क्या हर कोई PRP करवा सकता है? इससे मिलेगा लाभ

अब ऐसे किसी भी ट्रीटमेंट, थेरेपी को सुनकर ऐसा जरूर लगता है कि हमें भी ये अपनाना चाहिए. लेकिन शरीर में किसी भी तरह की छेड़छाड़ से पहले एक्सपर्ट्स की राय जानना बेहद जरूरी होता है. फिट रहे इंडिया ने PRP थेरेपी को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट शैला अग्रवाल से खास बातचीत की. उन्होंने समझाया कि आखिर PRP थेरेपी होता क्या है? किन्हें ये करवाना चाहिए. क्या हर कोई इस थेरेपी को अपना सकता है. इस तरह के सवालों को फिट रहे इंडिया ने डर्मेटोलॉजिस्ट से जानने की कोशिश की. उन्होंने क्या कहा. आइए जानते हैं.

इधर देखें इंटरव्यू का पूरा वीडियो

यह भी पढ़ें: Diabetes Symptoms: रात में बार-बार उचक रही आपकी नींद? कहीं शुगर ही तो नहीं आपके स्लीप पैटर्न में बदलाव का कारण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments