होमHealth Newsसुबह उठते ही बंद हो रही नाक? आर्युवेद के इस उपाय से...

सुबह उठते ही बंद हो रही नाक? आर्युवेद के इस उपाय से फिर कभी नहीं होगा ऐसा

Common Cold Treatment: जैसे-जैसे मौसम बदलता जाता है वैसे ही हमारी बॉडी में भी कई समस्याएं बढ़ती जाती है. इसमें सबसे आम है जुकाम.

Common Cold Treatment: जैसे-जैसे मौसम बदलता जाता है वैसे ही हमारी बॉडी में भी कई समस्याएं बढ़ती जाती है. इसमें सबसे आम है जुकाम. कुछ लोगों को सुबह उठते ही नाक बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. बार-बार छींक आना, सिर दर्द होना इस तरह के लक्षण बदलते मौसम के साथ दिखाई देना शुरू होने लगते हैं.

क्योंकि ये काफी आम है इसलिए लोग इसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन यही पुराना नजला आपके लिए एक परेशानी साबित हो सकता है. अगर समय रहते इस समस्या का सॉल्यूशन न निकाला जाए तो आपको साइनस या फिर नाक में हड्डी से संबंधित समस्या काफी परेशान कर सकती है.

नाक और सिर में जमा हो जाता कफ

जब शरीर में कफ ज्यादा होने लगता है, इस पुराने नजले को आयुर्वेद में कफ दोष की स्थिती के जोड़कर देखा जाता है. ये कफ आपके सिर या फिर नाक में जमा होने लगता है. जब हम रात में सो रहे होते हैं, तो काफी रिलैक्स महसूस करते हैं, लेकिन सुबह उठते ही ये कफ काफी परेशान करता है. नाक बंद होने की समस्या हल्की ठंड लगना आपको परेशान कर सकती है. वहीं इसे कंट्रोल करना चाहिए. लेकिन कुछ लोग खान-पान का भी खास ख्याल नहीं रखते जो ऐसी चीजों को और भी बढ़ा देता है. अब ऐसी स्थिती से कैसे बाहर निकला जाए? क्योंकि मौसम बदल रहा है. ऐसी समस्या होना काफी आम होने वाला है. आपको बता दें कि आयुर्वेद में इस पुराने नजले का हल छिपा हुआ है. आप जिससे उपचार करेंगे तो घर बैठे ही ठीक हो पाएंगे.

क्यों होती है ये समस्या?

किसी भी परेशानी का सॉल्यूशन जानने से पहले ये जान लेना चाहिए कि ये आखिर हुआ क्यों? यानी इसके पीछे का कारण क्या है. आपको बता दें कि इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं. जैसे अधिक ठंडा पानी पीना, फ्रिज में रखी हुई चीजों का अधिक इस्तेमाल करना, धूल या फिर पॉल्यूशन वाली जगह में अधिक समय तक रहना, कमजोर इम्यूनिटी और बार-बार इंफेक्शन होना. इस समस्या को अंजाम दे सकते हैं.

आयुर्वेद में छिपा है इसका उपाय

आपको बता दें कि आपकी इस परेशानी का उपाय आयुर्वेद में छिपा हुआ है. यानी आप घर बैठे ही तुलसी, अदरक, गर्म पानी. ऐसे आसान उपाय को अपना कर नजले से छुटकारा पा सकते हैं. ये आपके लिए काफी सहायक साबित हो सकता है. रोजाना प्राणायाण और सही लाइफस्टाइल भी इसमें काफी अहम रोल अदा करते हैं. ऐसे छोटे-छोटे बदलाव जरूर ला सकते हैं.

सुबह उठते ही करें ये काम

वहीं जब आप सुबह उठें तो उठते ही अपनी सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करें. आपके कफ को ये पिघलाने में काफी मदद करेगा. एक या फिर दो बार हफ्ते में भाप लें. इससे सांस लेने में अगर आपको कोई रुकावट हो रही है, तो उसे कम करने में आपकी मदद करेगा. रात के समय में आप हल्दी वाला दूध, तुलसी-अदरक वाली चाय, अपने नाक में गुनगुना तेल, लाइट डिनर और ठंडी चीजों को कुछ समय के लिए खाना बंद कर दें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो ये शरीर के कफ को बाहर निकालने में आपकी काफी मदद करेगी. सुबह उठते ही होने वाली कफ की इस समस्या से भी राहत दिलाएगी.

यह भी पढ़ें: बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए Social Media होगा Ban!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments