होमDietSabudana Fruit Custard Recipe: बिना चीनी के बनाएं फ्रूट कस्टर्ड, ट्रेंड कर...

Sabudana Fruit Custard Recipe: बिना चीनी के बनाएं फ्रूट कस्टर्ड, ट्रेंड कर रही रेसिपी

Sabudana Fruit Custard Recipe: नवरात्रि आते ही सभी हेल्दी रेसिपी सर्च करने लगते हैं. अगर कुछ नहीं मिलता तो पुरानी रेसिपी ट्राई करने लगते हैं.

Sabudana Fruit Custard Recipe: नवरात्रि आते ही सभी टेस्टी और हेल्दी रेसिपी सर्च करने लगते हैं. अगर कुछ बेहतर नहीं मिलता तो वहीं पुरानी रेसिपी ट्राई करने लगते हैं. वैसे भी आलू फ्राई करके खाने वाली रेसिपी सालों से चली आ रही है. इस सोशल मीडिया के जमाने में इस बार सोशल मीडिया पर एक नई रेसिपी ट्रेंड कर रही हैं. इस नई रेसिपी का नाम साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड है. इस वायरल रेसिपी में हेल्दी और एनर्जीर्टिक रहना का बेहतर तरीका बताया गया है. चलिए आप भी जान लीजिए इस बार व्रत में कैसे हेल्दी और एनर्जेटिक रहें.

इस वायरल रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चीनी का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया. बिना चीनी के साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाना बताया गया है. मिठास के लिए इसमें खजूर और सूखे मेवों का प्रयोग किया गया है. मखाने, बादाम और ताजे फलों से भरपूर यह फ्रूट कस्टर्ड न केवल दिनभर एनर्जेटिक रखेगा, बल्कि मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम करेगा. यह कस्टर्ड स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी अच्छा ख्याल रखेगा। यही वजह है कि फूड कंटेंट क्रिएटर वृत्ता साहनी की नवरात्रि के लिए बताई गई रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है.

व्रत के खाने में नया ट्विस्ट

नवरात्रि के दिनों में लोग सात्विक खाना खाते, जिससे उनकी डाइट सीमित हो जाती है। ऐसे में अगर उन्हें सीमित मेन्यू में कुछ अलग खाने को मिल जाए तो बढ़िया बात लगती है। फूड इंफ्लुएंसर वृत्ता साहनी की फ्रूड कस्टर्ड रेसिपी बताया गया है कि साबूदाना में दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स और ताजे फल मिलाने हैं। साथ ही बताया गया है कि इसमें चीनी की जगह आप खजूर का इस्तेमाल करें। क्योंकि खजूर में नेचुरल मिठास होती है, ऐसे में आपको चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खजूर नेचुरल स्वीटनर का काम करेंगी। इसके अलावा खजूर में आयरन, फाइबर और मिनरल्स भी पाए जाते हैं यह शरीर को हेल्दी भी रखेगा।

बाजार से न खरीदें कस्टर्ड पाउडर

  • फ्रूड कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले मेवों और मखानों से इसका बेस तैयार करें। वहीं सबसे पहले 2 घंटे पहले साबूदाना भिगोकर दें.जिससे वह फूल जाएं.
  • जिससे बाजार से कस्टर्ड पाउडर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • बेस बनाने के लिए 1 कप भुने हुए मखाने, आधा कप बादाम, 10 काजू, थोड़ा केसर और इलायची पाउडर ले लें। साथ ही मिठास के लिए 12-15 खजूर भी रखें।
  • ये सभी चीजें न केवल स्वाद बढ़ाएगी बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देगी। खासकर व्रत के दिनों में जब दिनभर हल्का खाना होता है, तब ऐसे पोषक तत्व बहुत काम आते हैं।

अब बनाएं फ्रूड कस्टर्ड

  • सबसे पहले एक बाउल में बादाम, काजू, मखाने, खजूर, केसर और इलायची डालें. अब इसमें एक कप दूध डालकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • दूध में भिगोने से खजूर मुलायम जाएंगे, और मेवे फूल जाएंगे. इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीस लें.
  • इस पेस्ट में खजूर की हल्की मिठास और केसर की खुशबू मिलकर कस्टर्ड को बिल्कुल अलग स्वाद देगी है. ये पेस्ट ही कस्टर्ड का स्वाद बढ़ाएगी.

साबूदाना और दूध का सही कॉम्बिनेशन

  • अब एक बर्तन में लगभग 2 कप दूध हल्का गर्म करें. इसमें तैयार किया हुआ मेवों का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर चलाएं.
  • इसमें पहले से फूला हुआ साबूदाना डालें. साबूदाना को पहले से भिगोकर रखने से इसका टेक्सचर मोतियों जैसा दिखता है, जो कस्टर्ड में देखने में भी अच्छा लगता है.
  • धीरे-धीरे चलाते हुए इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. कुछ ही मिनटों में कस्टर्ड जैसा टेक्सचर तैयार हो जाएगा.

ताजे फलों से बढ़ेगा स्वाद

जब कस्टर्ड थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें कटे हुए ताजे फल डालें. आप अपने स्वादनुसार आम, केला, अनार, काले और हरे अंगूर जैसे फल जाल सकते हैं. फल न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी देता हैं. व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेशन और ऊर्जा दोनों की जरूरत होती है, इसलिए फल मिलाने से यह डिश और बैलेंस्ड हो जाती है.

यह भी पढ़ें: जिंक देगा Wilson जैसी गंभीर Disease को मात, इन फूड्स को Diet में करें शामिल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

क्या आप भी लगाते हैं ये क्रीम? स्किन को कर देगी बीमार, देखें पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments