HomeDietजिंक देगा Wilson जैसी गंभीर Disease को मात, इन फूड्स को Diet...

जिंक देगा Wilson जैसी गंभीर Disease को मात, इन फूड्स को Diet में करें शामिल

Wilson Disease: बिगड़ती जीवनशैली में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। बीमारियों को दूर रखना है तो अपनी डाइट का ध्यान रखना होगा।

Wilson Disease: बिगड़ती जीवनशैली में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं अगर किसी भी प्रकार की बीमारियों से खुद को दूर रखना है तो हमे अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना होगा। हम जल्दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं, जिसका बुरा असर तुरंत तो नहीं लेकिन कुछ समय बाद दिखाई देता है।

आजकल बिगड़ती जीवनशैली में जल्दबाजी में अक्सर हम कुछ भी खा लेते हैं। भूख लगी तो रास्ते में चलते-चलते बाजार से कुछ भी खरीद लिया और खा लिया। लेकिन महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर 30 साल के बाद वाली महिलाओं को, क्योंकि 30 साल के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम से लेकर तरह-तरह के पोषक तत्वों की कमी देखी जाती है। उनके शरीर में चयापचय (metabolism) धीमा हो जाता है, हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं।

इसलिए अन्य जोखिम भरी बीमारियों को दूर रखने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन और कैल्शियम (Iron Calcium) के अलावा जिंक (Zonc for woman) को जोड़ना बहुत जरूरी है। महिलाओं के शरीर में होने वाले कई कामों के सुचारु रूप से चलने में जिंक अहम भूमिका निभाता है। जिंक, विलसन Wilson’s disease जैसे गंभीर रोग को भी दूर रखता है। इसलिए अपने शरीर में जिंक की मात्रा कभी भी कम न होने दें।

कहां से मिलेगा जिंक?

रेड मीट

रेड मीट जिंक का एक बड़ा सोर्स है। अगर आपके शरीर में जिंक की ज्यादा कमी है, तो आप लैम्प मीट, बीफ, पोर्क और पोल्ट्री को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

सीड्स

कद्दू के बीज, हैम्प सीड्स, तिल के बीज और अलसी के बीज में भी भारी मात्रा में जिंक पाया जाता है। जिन लोगों को मिट खाना पसंद नहीं वह इन बीज सीड्स को अपनी डाइट प्लान में जोड़ सकते हैं। आप इन बीजों को नाश्ते की तरह खा सकते हैं या फिर स्मूदी, दही और सलाद में मिलाकर अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स खाएं

शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए डाइट में बादाम, मूंगफली और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल किया जा सकता है। इनमें भी भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। इनके सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और आप स्वस्थ भी रहते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स लें

कुछ मात्रा में जिंक डेयरी प्रोडक्ट्स में भी पाया जाता है। दूध या दूध से बनी हुई चीजें जैसे पनीर, चीज़ और प्रोबायोटिक्स से भरपूर योगर्ट का सेवन करने भी कुछ मात्रा में जिंक आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा, अंडों का सेवन भी कर सकते है।

दालें और फलियां खाएं

वहीं आप दालें, छोले और अन्य फलियों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दालों और फलियों में भी अच्छी मात्रा में जिंक होता है, जिनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

साबुत अनाज खाएं

साबुत आनाज में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। जिंक की कमी को दूर करने के लिए डाइट में साबुत अनाज को शामिल करें। इसके लिए क्विनोआ, ब्राउन राइस और ओट्स को डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें: Dates Health Benefits: सिर्फ दो खजूर खाने से बनी रहेगी एनर्जी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

आम खाने से पेट हो जाएगा खराब! डॉक्टर ने बताया गर्मी में कौन सा फल बेस्ट?

Which fruit best in summer: गर्मियों में हमें किस तरह के फलों का सेवन करना चाहिए? इसके बारे में डॉक्टर ने वीडियो के जरिए जानकारी दी है.

गर्मी की थकान और कमजोरी होगी गायब, बस डाइट में शामिल करें ये देसी अचार-मुरब्बा

Murabba health benefits: अचार और मुरब्बा पाचन में सुधार करने वाले मसालों और ठंडक देने वाले तत्वों से भरपूर होते हैं.

गर्मी के मौसम में बढ़ गई पेट फूलने की समस्या? ये फल इस समस्या को करेगा दूर

Papaya in Bloating: चिलचिलाती हुई गर्मी का मौसम आ गया है. इस मौसम में भूख कम लगती है. प्यास अधिक लगती है. ब्लोटिंग की भी समस्या होती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Types Of Yogurt: कितनी तरह की होती है दही? खाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Types Of Yogurt: दही भी कई तरह की होती है. साधारण दही से लेकर फ्लेवर्ड वाली तक. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कितनी तरह की दही होती है

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मीठे फल बने खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कैमिकल से फल पकाने पर रोक, खून निकलवाकर इंजेक्ट करवा रहे युवा, गर्मियों में बढ़ रही पेट की गर्मी.

मीठे फल सेहत के लिए क्यों बन रहे खतरनाक? FSSAI का क्या है कहना? देखें Video

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. आज हम बात कर रहे हैं सेहत से जुड़े तीन बड़े मुद्दों...

Recent Comments