होमWellnessHome RemediesHome Remedies: घर की रसोई में रखी 5 जादुई चीजें, Pimples की...

Home Remedies: घर की रसोई में रखी 5 जादुई चीजें, Pimples की समस्या को करेगी मिनटों में दूर

Home Remedies Pimples: गर्मियां शुरु हो चुकी हैं, वहीं इन दिनों तेज धूप और गर्म वातावरण होने के कारण शरीर में और चेहरे पर पसीना आने लगता है।

Home Remedies Pimples: गर्मियां शुरु हो चुकी हैं, वहीं इन दिनों तेज धूप और गर्म वातावरण होने के कारण शरीर में और चेहरे पर पसीना आने लगता है। चेहरे पर पसीना आने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते है। जिसके बाद स्किन ऑयली हो जाती है। ऑयली स्किन होने के कारण चेहरे पर पिंपल्स की समस्या होती है।

गर्मियों में इन पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर की रसोई का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घरेलु नुस्खे लंबे समय तक रहने वाले मुंहासे दाग-धब्बे (Spots And Blemishes) को आसानी से छुड़ा देंगे। अक्सर कई लोग इन जिद्दी पिंपल्स को हटान के लिए बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं लेकिन इनके साइड इफेक्ट बहुत देखने के मिलते है। इसलिए इस समस्या को दूर रखने के लिए घरेलु नुस्खे अपनाना ज्यादा सही रहेगा। आइए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे (Clear Skin Tips) जो किफायती होने के साथ-साथ इस समस्या से लड़ने में बेहद असरदार होंगे।

जिद्दी पिंपल्स होंगे दूर | Get Rid of Stubborn Pimples

एलोवेरा

एलोवेरा जेल एक हर्बल मैजिक की तरह काम करता है। एलोवेरा स्किन प्राेब्लम्स को दूर रहने में बहुत लाभकारी माना जाता है। घर के बड़े-बुजुर्ग सालों से इस एलोवेरा का प्रयोग कर रहे हैं। आप भी अपनी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले नेचुरल एंटिबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेंटरी गुण, पिंप्लस को दूर रखने में मदद करते हैं।

हल्दी

पिंपल्स को दूर रखने के लिए आप घर में रखी रसोई की हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स से आने वाली सूजन को कम करते हैं। साथ ही हल्दी चेहरे पर आने वाले ऑयल को भी सोख लेती है। लेकिन हल्दी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिंपल पर लगाएं। एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाकर इसे लगा सकते हैं।

पुदीना

आप अपने पिंपल्स पर पुदीना भी लगा सकते हैं। ये विटामिन ए और सी भरपूर होता हैं जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं। पुदीने की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें और रात भर चेहरे पर लगाकर रखें। सुबह उठकर धो लें। साथ ही यह आपके चेहरे को ठंडक भी पहुंचाएगा ।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में ऑर्गेनिक एसिड यानि सिट्रिक एसिड होता है, जो चेहरे पर आने वाले पिंपल्स को आे से रोकता है। पिंपल्स को दूर रखने के लिए आप रात को सोते समय या फिर दिन में एक बार कुछ देर के लिए सेब का सिरका भी लगा सकते हैं। लेकिन इसे लगाने के लिए आप थोड़ी-सी सावधानी जरूर रखें क्योंकि कई लोगों को इससे जलन भी हो सकती है। इसलिए पहले अपना पैच टेस्ट जरुर करें, सेब का सिरका लगाने से पहले।

इस बात का भी रखें ध्यान

-गर्मियों के समय अपनी स्किन पर ज्यादा मेकअप लगाने से बचें।
-चेहरे पर मेकअप इतना न लगाएं, जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाएं। स्किन के पोर्स ने बंद हो इसके लिए आप टिंटेड सनस्क्रीन, कंसीलर या BB क्रीम इस्तेमाल कर सकती हैं।
-सोने से पहले मेकअप साफ करना न भूलें।

यह भी पढ़ें: Home Remedies for a Sore Throat: गले की खराश के लिए रामबाण नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

बारिश में हो सकता है रैट फीवर! ये सावधानियां आएंगी काम

Rat fever symptoms: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. कहीं रूक-रूक कर बारिश आ रही है तो कहीं लगातार बारिश हो रही है.

मानसून में kitchen की सफाई जरूरी, अपनाएं ये टिप्स

How to clean a kitchen step-by-step: का मौसम आ चुका है. ऐसे में बीमारियों का दौर जारी होने वाले हैं. इसलिए आपको अपने किचन की साफ-सफाई का ध्यान रखना होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments