होमDietDates Health Benefits: सिर्फ दो खजूर खाने से बनी रहेगी एनर्जी

Dates Health Benefits: सिर्फ दो खजूर खाने से बनी रहेगी एनर्जी

Dates Health Benefits: खजूर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह आपकी सेहत में चमत्कारिक बदलाव दिखाएगा।

Dates Health Benefits: खजूर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए अगर आप दिन में कुछ खजूर का सेवन कर लेते हैं, तो यह आपकी सेहत में चमत्कारिक बदलाव दिखाएगा। इसमें पाए जाने वाले कई तरह के पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों को भी दूर रखता है। साथ ही आपको स्वस्थ भी बनाता है।चलिए जानते हैं इसे किस तरह से अपनी डाइट में शामिल करें।

खजूर में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, आयरन, विटामिन बी6 के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

खजूर दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स किसी खजाने से कम नहीं हैं। यह सेहत को कई बड़े फायदे (Benefits of Dates) पहुंचाता है। इसलिए अगर आप रोजाना अपनी डाइट में सिर्फ 2-3 खजूर भी खाना शुरू कर दें, तो आपकी सेहत में कमाल के बदलाव देखने को मिलेंगे।

एनर्जी का नेचुरल सोर्स

खजूर को एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर, जैसे- ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज भरपूर मात्रा में होती है। ये शुगर शरीर में तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। जिन्हें तुरंत एनर्जी बूस्ट की जरूरत होती है, वह सुबह नाश्ते में या दोपहर के स्नैक्स के रूप में 2-3 खजूर खा सकते हैं। इससे आप पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

-खजूर को आप रात के समय दूध के साथ भी खा सकते हैं। इसमें नेचुरल शुगर ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज आपको अगले पूरे दिन एनर्जी देगा। वहीं खजूर को आप गर्म दूध में उबालकर भी खा सकते है। खजूर में पहले से ही इतनी मिठास होती है कि आपको दूध में कुछ और मिलाने की जरूरत नहीं।

-खजूर में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा में पाई जाती है, इसलिए जिन लोगों को मांसपेशियों में दर्द रहता है। वह भी खजूर खा सकते हैं। खजूर में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को सही बनाए रखने में मदद करता है। आप खजूर को दूध के अलावा इसकी स्मूदी भी बनाकर खा सकते हैं। खजूर की स्मूदी बनाने के लिए 8-10 बीज निकाले हुए खजूर, 1 पका केला, 1.5 कप दूध (या बादाम दूध) और बर्फ के टुकड़ों को ब्लेंडर में मिलाएं। इसे एकदम चिकना होने तक ब्लेंड करें। स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ी इलायची, वनीला एक्सट्रैक्ट, काजू या ओट्स भी मिला सकते हैं।

-अगर आप एक दिन में 3 से 4 खजूर से ज्यादा खाते हैं, तो इससे भी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसमें नेचुरल शुगर काफी होती है। इसलिए इसे कम ही खाना चाहिए. इसके अलावा इसका सेवन ज्यादा करने से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं।

-खजूर में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए अपने एक्सपर्ट से एक बार सलाह जरूर करें। वहीं जिन लोगों को ड्राई फ्रूट्स या नट्स से एलर्जी है, तो इससे भी परेशानी हो सकती है। इसलिए पहली बार कम मात्रा में ही खाएं।

यह भी पढ़ें: Diet Plan For Heart Patients: अपनी डाइट में शामिल करें ये फल, बीमारियों से दूर रहेगा हार्ट


(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments