होमDietDiet Plan For Heart Patients: अपनी डाइट में शामिल करें ये फल,...

Diet Plan For Heart Patients: अपनी डाइट में शामिल करें ये फल, बीमारियों से दूर रहेगा हार्ट

Diet Plan For Heart Patients: दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है, इसके स्वास्थ्य के लिए हम ही जिम्मेदार हैं।

दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है, इसके स्वास्थ्य के लिए हम ही जिम्मेदार हैं। अगर हमने वयस्तता भरी जीवनशैली में इसका ध्यान नहीं रखा तो हम बीमार हो जाएंगे। इसलिए इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे दिल संबंधी बीमारी के लिए किन फलों का सेवन करना चाहिए। चलिए जानते हैं।

आजकल बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधि के चलते लोगों में यह बीमारी आम होती जा रही है। ऐसे में संतुलित आहार और सही जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है। खासतौर पर फलों का सेवन दिल यानि हार्ट संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। इसलिए फलों का सेवन अपनी डाइट में जरूर रखें। फलों में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होती हैं, जिससे हमारा हार्ट सही काम करता है। आइए जानते हैं कि दिल की बीमारी से बचाने के लिए डाइट में कौन-कौन से फल शामिल करने चाहिए।

डाइट में शामिल करें ये फल | Diet Plan For Heart Patients

सेब

फलों में सेब बहुत पंसद किया जाने वाला फल है। साथ ही सेब सब आसानी से खा लेते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्तव हमारे हार्ट को बीमारी से दूर रखता है। इसलिए एक सेब अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करें। वहीं डॉक्टर्स भी सेब को दिल के लिए सबसे फायदेमंद बताते हैं। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से सेब खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसलिए आप अपनी डाइट में एक सेब जरूर शामिल करें।

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है। यह ब्लड सेल्स को स्वस्थ रखने और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है। अनार का रस पीने से शरीर में सूजन कम होती है और धमनियों में जमा प्लाक बनने की संभावना भी कम हो सकती है। यह दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

केला

केले में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। बीपी हाई, दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण है। इसलिए केला खाने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में एक केला जरूर शामिल करें। यह न आपको ऊर्जा देगा बल्कि बीमारियों को भी दूर रखेगा।

संतरा और खट्टे फलों को करे शामिल

संतरा, मौसंबी, नींबू और ग्रेपफ्रूट जैसे खट्टे फलों में विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा होता हैं। ये फल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने करते हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना एक खट्टा फल अपनी डाइट प्लान में जरूर शामिल करें।

बेरीज, जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी

बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दिल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी फल माने जाते हैं। ये फल सूजन को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हार्ड संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

अपने हार्ट को स्वस्थ के लिए अपनी डाइट में संतुलित आहार के साथ साथ फलों को जरूरी शामिल करें। सेब, अनार, केला, संतरा और बेरीज जैसे फल हार्ट को स्वस्थ बनाए रखते हैं। साथ ही स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। फलों के सेवन के साथ-साथ रोजाना योगा, पर्याप्त नींद और तनाव से दूर रहना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Food Swaps For Weight loss: इन छोटे-छोटे बदलाव से वजन होगा कम, डाइट में शामिल करें बस ये फूड

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments