होमWellnessFitnessFitness: फिट रहने के फटाफट टिप्स – एक महीने में 4 किलो...

Fitness: फिट रहने के फटाफट टिप्स – एक महीने में 4 किलो तक वज़न घटाएं

आज के दौर में फिट दिखना और स्वस्थ रहना हर किसी की चाहत है। लेकिन वज़न घटाने के लिए कोई जादुई तरीका या शॉर्टकट नहीं होता।

आज के दौर में फिट दिखना और स्वस्थ रहना हर किसी की चाहत है। लेकिन वज़न घटाने के लिए कोई जादुई तरीका या शॉर्टकट नहीं होता। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वज़न कम करने में लगभग 70 फीसदी भूमिका सही डाइट की, 30 फीसदी एक्सरसाइज़ की होती है, लेकिन असली फर्क 100 फीसदी अनुशासन से पड़ता है। यानी आप जो भी तरीका चुनें, उसे नियमित और ईमानदारी से अपनाना जरूरी है।


वज़न घटाने की शुरुआत अक्सर छोटे-छोटे नियमों से होती है। जैसे रात 8 बजे तक डिनर कर लेना, सुबह समय पर नाश्ता करना, और रात 11 बजे तक सो जाना। अच्छी नींद और नियमित दिनचर्या मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, जिससे शरीर में फैट कम होने की प्रक्रिया तेज़ होती है।
डाइट के मामले में सबसे जरूरी है कि एक साथ बहुत ज्यादा न खाएं। भोजन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर तीन घंटे के अंतराल पर कुछ हल्का खा लें। इससे भूख अचानक नहीं बढ़ती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। रात के खाने और सोने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर रखना भी जरूरी माना जाता है।


एक्सरसाइज़ भी वज़न घटाने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। वेट लॉस एक्सपर्ट डॉ. सुनीत खन्ना के अनुसार, अगर आप वॉक कर रहे हैं तो कम से कम 30 मिनट तक चलना चाहिए, क्योंकि शरीर में कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया कुछ मिनट बाद ही तेज़ होती है।
अगर आपने पहले कभी एक्सरसाइज़ नहीं की है और 30 साल की उम्र के बाद शुरुआत कर रहे हैं, तो दौड़ने के बजाय तेज़ पैदल चलना बेहतर विकल्प है। इससे घुटनों और हड्डियों पर कम दबाव पड़ता है। वहीं अगर आप वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं तो हफ्ते में तीन दिन काफी हैं, ताकि मांसपेशियों को रिकवरी का समय मिल सके।


फिटनेस का एक और आसान रास्ता योग भी है। अगर समय कम हो तो सूर्य नमस्कार पूरे शरीर के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज़ माना जाता है।
वज़न घटाने का कोई शार्टकट नहीं होता। मेहनत तो आपको रोज़ ही करनी है। लेकिन फिट रहने के कुछ फटाफट टिप्स आप ज़रुर नोट कर सकते हैं। 70 किलो और 5 फुट दस इंच के व्यक्ति को अगर मानक मान लें तो

  • आधे घंटे डांस करके आप 165 कैलोरी घटा सकते हैं।
  • आधे घंटे 10 किलोमीटर की स्पीड पर साइकिल चला कर आप 145 कैलोरी घटा सकते हैं।
  • आधे घंटे में अगर आप तकरीबन 4 किलोमीटर चलें तो आप 150 कैलोरी तक घटा सकते हैं।
  • इन्हीं कामों की स्पीड अगर आप दुगुनी कर दें तो इसी आधे घंटे में आप 100 अतिरिक्त कैलोरी घटा लेंगे।
    आप जितने मोटे होंगे कैलोरी उतनी ज्यादा घटेगी। आप अपने लिए कौन सी एक्सरसाइज़ चुनेंगे – इसके लिए अपनी उम्र और फिटनेस लेवल को जरुर देखें।
    16 से 25 साल का फिट युवा कोई भी एक्सरसाइज़ कर सकता है। लेकिन,
    30 साल से उपर के लोग जिन्होंने पहले एक्सरसाइज़ न की हो उन्हें बहुत ध्यान से किसी भी एक्सरसाइज़ को चुनना चाहिए। मसलन, 30 की उम्र के बाद एक्सरसाइज़ शुरु करने वालों के लिए रनिंग से बेहतर है तेज़ चलना। वरना घुटनों को नुकसान हो सकता है। हड्डियों में चोट लग सकती है।
    इसी तरह अगर मसल्स बिल्डिंग कर रहे हैं और वज़न उठा रहे हैं तो हफ्ते में तीन दिन काफी हैं – बाकी दिन मांसपेशियों को आराम और रिकवरी के लिए दें। और इन दिनों में दूसरी एक्सरसाइज करें। जिनसे मांसपेशियों पर जोर न पड़े। weight training के अलावा running और dancing भी weight bearing exercise ही माने जाते हैं। और सबसे जरुरी 10 दिन में 10 किलो घटाएं जैसे शार्टकट और जल्दबाज़ी में न रहें । एक महीने में अगर आप 2 से 4 किलो वज़न घटा पा रहे हैं तो समझ लीजिए आप सही ट्रैक पर हैं और आपको इसी ट्रैक पर बने रहना है। ये रास्ता आपको वज़न और फिटनेस दोनों दिलाएगा।
    कोई भी एक्सरसाइज़ करें, किसी भी गुरु, ट्रेनर या न्यूट्रीशनिस्ट की शरण में जाएं लेकिन अपने शरीर की ज़रुर सुनें। जो काम करने में शरीर जवाब देने लगे वो आपके लिए नहीं बना होगा – ये समझना आपका ही काम है।

यह भी पढ़ें: Health Tips: सावधान! देर रात जागने की आदत बिगाड़ देगी मेंटल हेल्थ, अपनाएं ये टिप्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments