होमWellnessFitnessHealth Tips: सावधान! देर रात जागने की आदत बिगाड़ देगी मेंटल हेल्थ,...

Health Tips: सावधान! देर रात जागने की आदत बिगाड़ देगी मेंटल हेल्थ, अपनाएं ये टिप्स

Sleep Quality: आजकल हर कोई जल्दी नींद न आने की बात से परेशान है। दिनभर काम करने के बावजूद वह अक्सर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं। धीरे-धीरे ये समस्या आदत बन जाती है और नींद के घंटे कम होना शुरु हो जाते हैं। बेहतर स्वास्थ के लिए सात से आठ घंटे की भरपूर नींद […]

Sleep Quality: आजकल हर कोई जल्दी नींद न आने की बात से परेशान है। दिनभर काम करने के बावजूद वह अक्सर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं। धीरे-धीरे ये समस्या आदत बन जाती है और नींद के घंटे कम होना शुरु हो जाते हैं। बेहतर स्वास्थ के लिए सात से आठ घंटे की भरपूर नींद लेना जरूरी होता है। नींद के घंटे कम होने से इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ पर दिखाई देता है।

स्वस्थ रहने के लिए आपको सात से आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी है। वहीं अगर जब आप पर्याप्त और गहरी नींद नहीं ले पाते, तो अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, ध्यान की कमी और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं से जूझ रहे होते हैं। रोजमर्रा की आदतों में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप नींद को बेहतर बना सकते हैं।

अच्छी नींद लेने के लिए अपनाएं ये टिप्स | Better Sleeping Tips

ठंडे, अंधेरे और शांत कमरे में सोएं

अच्छी नींद लेने के लिए आपको कुछ खास करने की जरुरत नहीं है। बस आप जिस कमरे में सोते हैं, उसे कमरे को शांत रखें। कई बार अकसर एक छोटी सी आवाज से नींद तुरंत खुल जाती है। इस वजह से आपको उस कमरे को शांत रखना है किसी प्रकार का शोर न होने दे। साथ ही उस कमरे में लाइट न जलाएं। अंधेरे कमरे में सोएं। कमरे का तापमान भी कम रखें।

मोबाइल पर स्क्रीन टाइम को कम करें

आज के समय में बड़ों सें लेकर बच्चों तक में नींद के घंटे सीमित हो गए हैं। बेहतर नींद लेने के लिए स्क्रीन टाईम को कम करना जरूरी है। मोबाइल भले आज के दौर की जरुरत है लेकिन फिर भी स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपको नींद के घंटे सीमित करने चाहिए। अपने स्वास्थ्य को समझे और मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। सिर्फ जरूरी काम के लिए ही मोबाइल का प्रयोग करें।

देर रात काम करने से बचें

रात को सोने से पहले आप अपने दिमाग को शांत रखें। इसके अलावा बेहतर नींद के लिए सोने से पहले अपने फोन और ऑफिस वर्क को तीन घंटे पहले ही खत्म कर लें। क्योंकि अगर आप रात को अपने ऑफिस वर्क को साथ लेकर बैठते हैं तो आपका दिमाग एक्टिव बना रहता है। दिमाग के एक्टिव रहने से नींद आने में परेशानी होती है। इसलिए कोशिश करें की कभी भी अपने काम को साथ लेकर ना बैठें।

रोजाना एक जैसा स्लीप रूटीन रखें

कोशिश करे की हर दिन एक जैसा स्लीप रूटीन रखें। बेहतर नींद के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी नींद के रूटीन को एक जैसा रखें। ऐसा करने से शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक संतुलित रहता है और नींद अपने समय पर आती है।

अगर आप भी लंबे समय से अच्छी नींद नहीं ले पाने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपको अपनी जिंदगी में ये छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी है। दिनचर्या को बेहतर बनाएं। स्वस्थ भोजन करें। अपनी आदतों को सुधारें। फिर देखिए इन छोटे-छोटे स्टेप्स से आपकी नींद में कितना बदलाव आता है। ऐसा करने से न सिर्फ नींद की गुणवत्ता बदलेगी बल्कि नींद के घंटे भी ज्यादा होंगे। सही लाइफस्टाइल अपनाने से अपकी नींद में बेहतर सुधार होगा। और बेहतर सुधार होने से आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

यह भी पढ़े: रुक-रुक कर आ रहा पेशाब? फ्लो कमजोर होना किस बमारी का संकेत; जानें


(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments