होमHealth Newsरुक-रुक कर आ रहा पेशाब? फ्लो कमजोर होना किस बमारी का संकेत;...

रुक-रुक कर आ रहा पेशाब? फ्लो कमजोर होना किस बमारी का संकेत; जानें

Weak Urine Flow Causes: आपने देखा होगा कि कई बार कुछ लोग यूरिन पास करने में काफी देर लगा देते हैं. इसके पीछे कई कारण जैसे धार कमजोर हो जाना.

Weak Urine Flow Causes: आपने देखा होगा कि कई बार कुछ लोग यूरिन पास करने में काफी देर लगा देते हैं. इसके पीछे कई कारण जैसे धार कमजोर हो जाना. जैसे कुछ लोगों को पेशाब बूंद-बूंद करके आता है. हालांकि इसे किसी समस्या में नहीं गिना जाता और इग्नोर कर दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है? इसे क्या कहते हैं?

मेडिकल टर्म में इसे यूरिनरी हेजिटेंसी कहा जाता है. इस कंडिशन में व्यक्ति को पहले तो यूरिन पास करने में काफी समय लगचा है. कई बार फ्लो भी धीमा होता है. अब अगर आप सोच रहे हैं, कि ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों को हो सकती है, तो ऐसा नहीं है. किसी भी ऐज ग्रुप वाले व्यक्ति को ये समस्या परेशान कर सकती है. लेकिन ये भी सच है कि अक्सर ये समस्या बढ़ती हुई उम्र वाले पुरुषों में ज्यादा देखी जाती है.

गंभीर बीमारी का ले सकता रूप

क्योंकि ये समस्या काफी आम सी लगती है. जिसके कारण जब इसकी शुरुआत होती है, लोग इसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये और भी गंभीर रूप ले सकती है. क्योंकि समय रहते इसका इलाज न मिले तो व्यक्ति को यूरिन करने में भी दिक्कत हो सकती है. संभव है कि वो यूरिन कर ही न पाए.

इस समस्या को आप यूरिन रिटेंशन कह सते हैं. लेकिन इसमें तुरंत इलाज की जरूरत पड़ती है. लेकिन कई लोगों को ऐसा लगता है कि ये प्रोस्टेट से जुड़ी एक समस्या है. दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट का आकार बढ़ सकता है, जिससे पेशाब की धार कमजोर हो जाती है.

प्रोस्टेट हो सकता कारण?

जब यूरिन का फ्लो कम होने लगता है. या फिर कमजोर होने लगे तो इसे बेनाइन प्रोस्टेट हाइपप्लासिया कहा जाता है. ये तब होता है जब प्रोस्टे ग्लैंड सामान्य रूप से बड़ा हो जाता है. चूंकि यह ग्लैंड यूरीथ्रा के पास होती है, इसलिए इसके बढ़ने पर यूरिन का रास्ता दब सकता है. इससे पेशाब धीरे-धीरे आता है या फ्लो कमजोर हो जाता है. 45 साल से अधिक उम्र के पुरुषों में यह समस्या अधिक देखी जाती है.

सिर्फ प्रोस्टेट नहीं ये भी हो सकता कारण

अब कुछ लोगों को ब्लैडर में प्रॉब्लम हो सकती है. ये अक्सर तब होती है जब ब्लैडर सही से काम नहीं करता है. इस कंडिशन को अंडरएक्टिव ब्लैडर कहा जाता है. हालांकि इसमें ब्लैडर पूरी तरह सिकुड़ नहीं पाता जिसके कारण यूरिन को बाहर निकलने में दिक्कत होती है. हालांकि ऐसी समस्या पर सतर्कता बरतनी जरूरी है. बार-बार ऐसी किसी कंडिशन का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें.

यह भी पढ़ें: कैसे पहचानें कि ये Brain Cancer है? जानें क्या होते है लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments