होमHealth NewsTypes Of Yogurt: कितनी तरह की होती है दही? खाने से पहले...

Types Of Yogurt: कितनी तरह की होती है दही? खाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Types Of Yogurt: दही भी कई तरह की होती है. साधारण दही से लेकर फ्लेवर्ड वाली तक. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कितनी तरह की दही होती है

Types Of Yogurt: दही हमारे खाने का अहम हिस्सा है. भारत में ग्रामीण इलाकों में बड़े चाव के साथ खाया जाता है. इसके खाने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि दही में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को जरूरी एनर्जी भी देते हैं. दही कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयोडीन भरपूर पाए जाते हैं. लेकिन दही भी कई तरह की होती है. साधारण दही से लेकर फ्लेवर्ड वाली तक. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कितनी तरह की दही होती है और दही खाने से सेहत को क्या-क्या फायदा पहुंचते है.

बता दें कि दही प्रोबायोटिक्स (अच्छे बैक्टीरिया), कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, जो पाचन में सुधार, इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. दही वेट कंट्रोल करने में भी मदद करती है. वहीं दिल की सेहत भी सुधारती है. खासतौर पर गर्मियों में इसके सेवन से पेट की समस्या भी दूर रहती है.

तरह-तरह की होती दही

साधारण दही (Traditional Dahi): यह घर में दूध से जमाया जाने वाला सबसे आम दही है.
ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt): इसे छानकर बनाया जाता है, जिससे इसका पानी निकल जाता है और यह बहुत गाढ़ा और क्रीमी हो जाता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है.
केफिर (Kefir): यह पीने योग्य एक पतला और पतला-खट्टा दही है, जो प्रोबायोटिक्स का बहुत अच्छा स्रोत है.
स्काईर (Skyr): यह आइसलैंडिक शैली का दही है, जो स्काईर गाढ़ा, मलाईदार होता है और इसमें वसा (fat) लगभग नहीं होती.
प्रोबायोटिक दही (Probiotic Yogurt): इसमें विशेष बैक्टीरिया (जैसे Lactobacillus) होते हैं जो पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं.
फ्लेवर्ड दही (Flavored Yogurt): इसमें वेनिला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसे फलों के स्वाद मिले होते हैं.
लाबनेह (Labneh) (Labneh): यह एक गाढ़ा, पनीर जैसा दही है जिसे मिडिल ईस्ट में बहुत पसंद किया जाता है.
लस्सी: भारत में दही से बनने वाला सबसे पॉपुलर ड्रिंक लस्सी है. यह लस्सी मीठी और नमकीन दोनों तरह की होती है. इसमें दही, पानी और मसाले या चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है.

दही खाने से शरीर को मिलते अनेक फायदे

पाचन में सुधार: दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पाचन प्रक्रिया को आसान बनाते हैं, जिससे कब्ज और पेट की खराबी दूर होती है.
इम्यूनिटी बढ़ाती: यह पोषक तत्वों से भरपूर है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
हड्डियों की मजबूती: इसमें मौजूद उच्च कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है.
वेट कंट्रोल करने में मदद करता: दही खाने से वेट कंट्रोल रहता है. वहीं इसके सेवन से दिल को मजबूती भी मिलती है. दही के नियमित सेवन से टाइप 2 मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है. दही शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. जिससे दिल की सेहत सही रहती है.

यह भी पढ़ें: गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments