होमHealth Newsगेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा...

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Flour For Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें खाने-पीने का ज्यादा ध्यान रखना होता है. खाने की हर चीज में कैलोरी होती है. वही कैलोरी शरीर में ग्लूकोज में बदलती है. और ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का एक कारण होता है कि शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कितनी है? जिसकी वजह से हर खाने को खाने से पहले इस बात का खास ख्याल रखना होता है कि किस खाने में कितनी कैलोरी है. उसके हिसाब है डाइटिशियन डायबिटीज मरीजों का डाइट चार्ट बनाकर देते हैं.

डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज पेशेंट के लिए गेहूं का आटा सही नहीं रहता. गेहूं के आटे के सेवन से शरीर में ब्लड लेवल बढ़ जाता है. इसलिए डॉक्टर गेहूं का आटा खाने के लिए मना करते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि डायबिटीज मरीजों के लिए कौन सी आटे की रोटियां खाने फायदेमंद होगा? चलिए जानते हैं.

डायबिटीज मरीजों के लिए ये आटा बेस्ट

रागी के आटे की रोटी: डायबिटीज मरीजों के लिए रागी का आटा फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इस आटे में हाई फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है. इसलिए डायबिटीज के मरीज इस आटे का सेवन कर सकते हैं.

बाजरे की रोटी: बाजरे के आटे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. साथ ही ये एक छोटे दाने वाले पौष्टिक मोटे अनाजों वाला आटा होता है. जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है. बाजरे के आटे में हाई फाइबर होता है. यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता. इसलिए डायबिटीज के मरीज इस आटे की रोटियां खा सकते हैं.

राजगिरा का आटा: राजगिरा का आटा डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स , हाई फाइबर और हाई प्रोटीन पाया जाता है. इसके सेवन से ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता. इसका लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स खून में शुगर को धीरे-धीरे छोड़ता है, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही इसमें कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. बता दें कि राजगिरा आटा को अमरनाथ आटा, रामदाना भी कहा जाता है. ये आटा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है.

इस बात का रखें ध्यान

डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में गेहूं का आटा खा सकते हैं, लेकिन चोकरयुक्त (Whole Wheat) आटे का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा. वहीं केवल गेहूं के बजाय इसमें बेसन, रागी, या जई मिलाकर रोटी बनाने से फाइबर और प्रोटीन बढ़ता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: क्या है टाइप 5 डायबिटीज? कुपोषण से बढ़ रहा है खतरा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments