होमHealth Newsक्या है टाइप 5 डायबिटीज? कुपोषण से बढ़ रहा है खतरा

क्या है टाइप 5 डायबिटीज? कुपोषण से बढ़ रहा है खतरा

What is Type 5 Diabetes: आपने डायबिटीज सुना होगा टाइप-2 डायबिटीज सुना होगा. लेकिन क्या आपने टाइप-5 डायबिटीज के बारे में सुना है?

What is Type 5 Diabetes: आपने डायबिटीज सुना होगा टाइप-2 डायबिटीज सुना होगा. लेकिन क्या आपने टाइप-5 डायबिटीज के बारे में सुना है? जी हां अब तक डायबिटीज को लेकर ऐसी जानकारी थी कि लोग इसका शिकार जेनेटिकली या फिर गलत खानपान के कारण होते हैं. लेकिन अब नई जानकारी सामने आई जिसमें खुलासा हुआ कि कुपोषण से भी डायबिटीज का खतरा हो सकता है.

कुपोषण यानी मालन्यूट्रिशन डायबिटीज का एक बड़ा कारण बन सकता है. इसे ही टाइप-5 डायबिटीज नाम दिया गया है. ऐसे में क्या है ये और क्यों होती है. इसके बारे में डिटेल से जानते हैं. इसे एक नई कैटेगरी में रखा गया है.

क्या है टाइप-5 डायबिटीज

जानकारी के अनुसार टाइप-5 डायबिटीज एक नई कैटेगरी है. खासतौर पर ये उन लोगों में देखी जाती है. जिनका वजन काफी कम होता है. साथ ही जो लोग कुपोषण का शिकार रहे हों. इस कारण से इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन ने इसे टाइप-5 डायबिटीज नाम दिया है.

कैसे करें इसकी पहचान?

टाइप-5 डायबिटीज की पहचान की अगर बात की जाए तो फेडरेशन ने जानकारी दी और बताया कि इसमें शरीर इंसुलिन सही मात्रा में नहीं बना पाता. ये तब होता है जब डाइट और खानपान सही न हो और पोषण की कमी हो. इस कारण इंसुलिन का इस्तेमाल सही नहीं हो पाता. जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और डायबिटीज का कारण बन जाता है.

कुपोषण का क्या है कनेक्शन?

वहीं ये सवाल भी सामने आता है कि आखिर कुपोषण का डायबिटीज से क्या कनेक्शन है? तो जो लोग बचपन से कुपोषण का शिकार है. उनमें इंसुलिन सही से यूज नहीं हो पाता. जिसके कारण ऐसे लोगों में डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है. वजन कम होना, कुपोषण के कारण शुगर लेवल हाई होता है. यही कारण है टाइप-5 डायबिटीज 1 और 2 से काफी अलग है. जो लोगों का वजन कम होता है और डाइट सही नहीं होती उनमें अधिक रिस्क होता है.

इन लोगों को अधिक खतरा

अब जान लेते हैं कि आखिर किन लोगों को इसका खतरा अधिक रहता है. तो इसमें जिन लोगों को बचपन में खाना सही न मिला हो, वजन में कमी हो, डाइट में प्रोटीन या फिर विटामिन सोर्स की कमी हो, लंबे समय से कुपोषण का शिकार हो उन्हें टाइप-5 डायबिटीज का खतरा रह सकता है.

यह भी पढ़ें: कम पढ़े लिखे लोगों की हो रही आंतों के कैंसर से मौत! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments