होमHealth Newsखराब हुई दिल्ली की हवा, खतरनाक स्तर पर AQI, ग्रैप-1 लागू

खराब हुई दिल्ली की हवा, खतरनाक स्तर पर AQI, ग्रैप-1 लागू

GRAP-1 In Delhi NCR: दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच चुकी है. इस कारण एक बार फिर से ग्रैप-1 की पाबंदियों को लागू कर दिया गया है.

GRAP-1 In Delhi NCR: दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच चुकी है. इस कारण दिल्ली NCR में एक बार फिर से ग्रैप-1 की पाबंदियों को लागू कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली और उससे सटे हुए इलाकों में कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए ग्रैप का एक संशोधित शेड्यूल जारी किया है.

इस शेड्यूल को तुरंत प्रभाव से लागू कर भी दिया गया है. जानकारी के अनुसार ग्रैप को लेकर तैयार की गई सब कमिटी ने गुरुवार को हवा की क्वालिटी को लेकर चिंता जाहिर की है. सब कमिटी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में हवा की क्वालिटी और मौसम विभाग द्वारा जारी किए फॉरकास्ट को रिव्यू किया. इस रिव्यू के ठीक बाद ही GRAP-1 की पाबंदियों को लगाने का फैसला किया गया.

कितना दर्ज हुआ AQI?

जानकारी के अनुसार दिल्ली में AQI कई इलाकों में 200 से 300 तक दर्ज किया गया. ये खराब श्रेणी में आता है. इसपर सब-कमिटी का कहना है कि बदलते हुए और खराब मौसम के कारण लगातार दिल्ली का AQI बढ़ रहा है. उधर IMD ने भी अगले दो दिनों तक के लिए हवा की क्वालिटी को लेकर इसी तरह खराब श्रेणी में रहने की संभानना जताई है.

इन पाबंदियों का किया जाएगा पालन

अब जान लेते हैं कि ग्रैप-1 के तहत किन पाबंदियों का पालन करना पड़ेगा. इसमें सड़क किनारे ढाबे, रेस्टोरेंट्स में इस्तेमाल किए जाने वाले कोयले पर रोक लगाई जाती है. इतना ही नहीं खुले में कचरा जलाने पर, साथ ही उत्‍सर्जन को नियंत्रित करने के लिए भी सख्‍त नियम होते हैं.हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी चिंता में हैं.

कई इलाकों में छाई धुंध

आपको हैरानी होगी कि दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाई हुई है. इसके पीछे का कारण है हवा की खराब क्वालिटी. क्योंकि इस समय दिल्ली के कई इलाकों में AQI 200 से 300 के बीच है. जिस कारण से गर्मी में भी धुंध दिखाई दे रही है. कई इलाकों में विजिबिलिटी कम होने की समस्या भी देखी गई. जानकारी के अनुसार इंडिया गेट जैसी जगह भी प्रदूषण की चपेट में है. इनसे बचने के लिए दिल्ली में ग्रैप-1 लागू किया गया है.

यह भी पढ़ें: गर्मी में बार-बार बीमार हो रहा आपका डॉग? ऐसे रखें अपने पेट का खास ख्याल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments