होमHealth Newsगर्मी में बार-बार बीमार हो रहा आपका डॉग? ऐसे रखें अपने पेट...

गर्मी में बार-बार बीमार हो रहा आपका डॉग? ऐसे रखें अपने पेट का खास ख्याल

Pet Care in Summer: चिलचिलाती गर्मी ने एक बार फिर से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया. ऐसी गर्मी में कई लोगों की तबियत खराब हो जाती है.

Pet Care in Summer: चिलचिलाती गर्मी ने एक बार फिर से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसी गर्मी में अच्छे से अच्छे लोगों की तबियत खराब हो जाती है. ऐसी चिलचिलाती गर्मी सिर्फ इंसानों को नहीं बल्कि आपके पेट्स जैसे पालतू कुत्तों के लिए भी काफी मुश्किल खड़ा कर देती है. इसलिए ऐसे मौसम में अपने पेट्स का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है.

दरअसल गर्मियों के मौसम में जिस तरह इंसानों को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना पड़ता है. उसी तरह डॉग्स को भी एक्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है. क्योंकि ऐसे मौसम में वो भी अधिक बीमार हो जाते हैं. जरा सी लापरवाही आपके लिए सजा साबित हो सकती है. ऐसे में अगर आपके घर में कोई पेट डॉग है, तो उसका भी खास ख्याल रखें. आज हम आपके लिए कुछ जरूरी जानकारी लाएं है जिसकी मदद से आप पेट का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे.

गर्मियों में कैसे रखें पेट का ख्याल?

जैसा की बताया कि गर्मियों में पेट को भी अधिक केयर की जरूरत होती है. ऐसे में कुछ बातें है अगर आप इनका ख्याल रखेंगे तो आपका पेट भी स्वस्थ रहेगा. जैसे उसे हमेशा हाइड्रेट रखें. यानी हमेशा ठंडा या फिर ताजा पानी दें. वॉक करवाने के समय में बदलाव करें. यानी सुबह जल्दी उठें और शाम को सूरज जब ढल जाए तब ही ले जाएं.

गर्मी में लाइट खाना दें, जो आसानी से डायजेस्ट हो जाए. दही या फिर छाछ खाने में शामिल करें. जिससे पेट ठंडा रहे. साफ-सफाई का खास ख्याल रखें. हेल्थ का खास ख्याल रखने के लिए कुछ चीजें नोटिस करें जैसे अगर आपका डॉग ज्यादा हांफ रहा है, सुस्त लग रहा है, खाना खाना छोड़ रहा है. ऐसे लक्षण दिखे तो डॉक्टर से जांच करवाएं.

क्यों रखना पड़ता है अधिक ख्याल

एक सवाल आपके मन में भी जरूर आया होगा कि आखिर गर्मियों के समय में एक्स्ट्रा केयर की जरूरत क्यों होती है? तो जवाब सिंपल है. दरअसल डॉग्स या फिर किसी भी जानवर के शरीर का टेंप्रेचर इंसानों के मुकाबले काफी ज्यादा होता है. यानी उन्हें गर्मी अधिक लगती है. साथ ही शरीर पर इतने सारे बाल होते हैं, जो इस गर्मी को और भी बढ़ा देते हैं. इसलिए ऐसी चिलचिलाती हुई गर्मी में पेट्स को एक्सट्रा केयर की जरूरत पड़ती है.

यह भी पढ़ें: कैमिकल से पकाए फल तो खैर नहीं! FSSAI ने बरती सख्ती; जारी किया कड़ा आदेश

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments