होमWellnessFitnessडेस्क जॉब वाले खुद को कैसे रखें Fit? इन आसान टिप्स को...

डेस्क जॉब वाले खुद को कैसे रखें Fit? इन आसान टिप्स को करें फॉलो

How to stay fit in 9 to 6 job: फिट रहने के कई फायदे होते, जहां हम फिट रहने से बीमारियों को दूर रख सकते हैं.

How to stay fit in 9 to 6 job: आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो 9 से 6 की नौकरी ना करता हो, हर किसी के पास 9 से 6 वाली नौकरी होती है. जिसकी वजह से उनका फिट रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. कई लोग लंबा घंटों बैठे डेस्क जॉब करते हैं तो कोई खड़ा रहता है. लेकिन बात ये है कि बिजी लाइफस्टाइल में व्यक्ति खुद को फिट कैसे रखें? दरअसल आज के समय में खुद को फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं. लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप फिट रह सकते हैं.

फिट रहने के कई फायदे होते, जहां हम फिट रहने से बीमारियों को दूर रख सकते हैं. वहीं हम खुद को भी अच्छा महसूस कराने के लिए फिटनेस ट्रिक्स अपना सकते हैं. जब हम हेल्दी रहते हैं तो हमारा कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है वहीं हम काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं. इसलिए फिट रहने के लिए जरूरी है कुछ आसान टिप्स फॉलो करें.

Fit रहने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

फिट रहने के लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होते हैं. जैसे, रोजाना एक्सरसाइज करें, बैलेंस डाइट लेने से आप खुद को आसानी से फिट रख सकते हैं.

स्मार्ट वर्कआउट करें: जब व्यक्ति एक ही रूटीन फॉलो करता है तो उसका शरीर अकड़ जाता है. वह सुस्त-सुस्त रहने लगता है. लेकिन फिट रहने के लिए ज्यादा समय निकालने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ आदतें बदलने की जरूरत है. बिजी शेड्यूल में फिट रहने के लिए स्मार्ट वर्कआउट (जैसे 15-20 मिनट HIIT), पौष्टिक नाश्ता, भरपूर पानी और तनाव मुक्त रहने के लिए मेडिटेशन अपनाएं. लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें, काम के बीच छोटे ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग करें, और मील प्रैप (खाना पहले से तैयार) से जंक फूड से बचें.

शरीर को एक्टिव रखें: शरीर को एक्टिव रखें. रोजाना कुछ-कुछ न ऐसी एक्टिविटी करते रहें जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहे. बता दें कि एक्टिविटी करने से शरीर मजबूत, ऊर्जावान और स्वस्थ बनता है. यह मांसपेशियों और हड्डियों को ताकत देता है, वजन नियंत्रित करता है, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है, और तनाव कम करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. यह पुरानी बीमारियों, जैसे टाइप 2 डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को भी कम करता है.

फिटनेस रूटीन चुनें: बिजी लाइफस्टाइल में हर दिन एक-सा नहीं होता इसलिए जरूरी है कि अपने दिन की शुरूआत ऐसी करें जिसमें फिटनेस से जुड़ी कुछ-न-कुछ बातें जरूर हो. किसी दिन ज्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज कर ली तो किसी दिन कम मेहनत वाली एक्सरसाइज करें. आसान और पसंदीदा एक्सरसाइज करने से मोटिवेशन बना रहता है. 20-30 मिनट की एक्टिविटी भी शरीर को फिट रखने में मदद करती है, बस जरूरी है कि इसे नियमित किया जाए.

यह भी पढ़ें: अगर चाहिए मानसिक शांति, जल्दी उठने की आदत अपनाएं, जिंदगी में होंगे आमूलचूल परिवर्तन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments