होमWellnessFitnessअगर चाहिए मानसिक शांति, जल्दी उठने की आदत अपनाएं, जिंदगी में होंगे...

अगर चाहिए मानसिक शांति, जल्दी उठने की आदत अपनाएं, जिंदगी में होंगे आमूलचूल परिवर्तन

Benefits of waking up early: अगर आप सुबह के शांत वातावरण में आधा घंटा भी बिता लेंगे तो आपके मन और दिमाग में अलग बदलाव देखने को मिलेंगे.

Benefits of waking up early: सुबह का समय शांत और मनखुश कर देने वाला होता है. ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह जल्दी उठने की आदत डालते हैं तो आपको फील होगा कि आपके जीवन में कुछ न कुछ बदलाव हो रहे हैं. आज का समय भागदौड़ वाला है, सुबह का अलार्म बजते ही दिमाग काम में बिजी हो जाता है. ऐसे में मन शांत होने की बजाए सुबह-सुबह ही मन और दिमाग अशांत हो जाते हैं. लेकिन अगर आप अलार्म के बजने से कुछ देर पहले उठकर सुबह के शांत वातावरण में अगर आधा घंटा भी बिता लेंगे तो आपके मन और दिमाग में अलग तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे.

सुबह अलार्म के बजने से कुछ देर पहले उठकर आप चिड़ियों की चहकती आवाज सुन सकते हैं ठंडी-ठंडी बहती हवा आपका मन और दिमाग शांत कर देगी वहीं हल्की अंधेरी वाली सुबह आपके मन मन को अंदर से शांत कर देगी. सुबह का वातावरण में न तो गाड़ियों का शोर-शराबा होता न हीं लोगों के चिल्लाने की आवाज सुबह का शांत वातावरण दिल और दिमाग को अंदर से शांत कर देता है, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे असर दिखाता है. अगर आपका मन और दिमाग शांत रहेगा तो आप फिट रहेंगे. आज के समय में फिटनेस सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी फिटनेस आंकी जाती है, इसलिए सुबह का वातावरण आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करेगा.

जल्दी उठने के फायदे | The Benefits of Waking Up Early

सुबह जल्दी उठकर आप अपने मनपसंद काम कर सकते हैं. शांत वातावरण में मन और दिमाग सही तरीके से काम करता है. इस समय न तो गाड़ियों का शोर होता न ही आस-पास का शोर, जिससे आप अपने मनपसंद काम को ध्यान लगाकर कर सकते हैं. इस समय को आप एक्सरसाइज, पढ़ाई, या दिन की प्लानिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

रूटीन बदलने से आप रहेंगे फिट | Changing your routine will keep you fit

सुबह का शांत वातावरण शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी असरदार माना गया है. इसलिए सुबह जल्दी उठने को अपने रूटीन में जरूरी शामिल करें. जिन लोगों को जल्दी उठने की आदत नहीं होती शुरूआत में उन्हें इस तरह का रूटीन फॉलो करने में मुश्किल आएगी. लेकिन ये रूटीन अपकी लाइफ जरूर बदल देगा. एक बार फॉलो करके देखें. शारीरिक फिटनेस तभी काम करती है जब व्यक्ति मानसिक तौर पर फिट रहता है. और मन और दिमाग को शांत करने के लिए सुबह से अच्छा कोई समय हो ही नहीं सकता है. ये रूटीन धीरे-धीरे फॉलो करें.

सुबह कितने बजे उठे?

सुबह का समय शांत वातावरण वाला होता है. लेकिन ऐसा भी नहीं कि आधी रात को ही उठकर बैठ जाएं, सुबह उठने का मतलब होता है कि सुबह के चार या पांच बजे उठना. आज के समय में कई लोगों को सुबह के छह बजे उठना भी बहुत बड़ा काम लगता है. लेकिन सुबह उठने की आदत न सिर्फ आपकी मानसिक शांति के लिए जरूरी है, बल्कि आपके विकास के लिए भी जरूर है. सुबह का समय शांत होता है, इस समय प्रकृति भी धीरे-धीरे जग रही होती है. सुबह का उगता सूरज, चिड़ियों की चहचहाट, और ठंडी-ठंडी हवा मन को शांत कर देता है. इस समय आप अपने मन पसंदीदा काम कर सकते हैं. अपनी नींद पूरी करें, और सुबह का सही समय अपने मन को शांत करने के लिए प्रयोग में लें. हालांकि सुबह थोड़ा सा जल्दी उठने पर आपको 2 से 3 घंटे एक्सट्रा मिल जाएंगे जिससे आप खुद को समय दें पाएंगे.

यह भी पढ़ें: अगर अपनाई ये टिप्स तो तेजी से घटेगा 10 किलो वजन, ट्रेनर ने बताया तरीका; देखें VIDEO

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments