होमWellnessHome Remediesवजन कम करने के लिए बदले कुछ आदतें, फुल-प्रूफ प्लान के साथ...

वजन कम करने के लिए बदले कुछ आदतें, फुल-प्रूफ प्लान के साथ बढ़ें आगे

Weight Loss Tips: आपका वेट आसानी से कंट्रोल में हो जाएगा, और आपको किसी प्रकार की कोई मेडिकल मदद की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

Weight Loss Tips: आज के समय में मोटापा तेजी से बढ़ने वाली बीमारी में से एक, मोटापा बढ़ने से शुगर, लिवर खराब और न जानें कितने तरह की गंभीर बीमारियां शरीर में धीरे-धीरे पनप जाती है. इसलिए जो लोग तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं, उन्हें कुछ तरीके अपनाकर इन्हें कंट्रोल में कर लेना चाहिए.

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आपका वेट आसानी से कंट्रोल में हो जाएगा, और आपको किसी प्रकार की कोई मेडिकल मदद की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. चलिए जानते हैं.

वेट कंट्रोल करने के आसान तरीके | Easy Ways to Control Weight

जंक फूड्स से दूरी बनाएं

अगर आपको अपना वेट कंट्रोल में रखना है तो आपको जितना हो सके जंक फूड्स से दूरी बनानी जरूरी है. क्योंकि जंक फूड्स ज्यादतर मैदे से बने होते हैं. वहीं मैदा में फाइबर और पोषक तत्वों की कमी होती है. जिसके कारण ये शरीर में वेट बढ़ाने का कारण बनती है. मैदा तेजी से खून में शुगर (ग्लूकोज) बढ़ाता है, जिससे इंसुलिन बढ़ता है और शरीर फैट को स्टोर करने लगता है. इसलिए हो सके तो जंग फूड्स से दूरी बनाकर रखें.

अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल रखें

कई लोगों को अपनी भूख पर कंट्रोल नहीं रहता, ऐसे में वह किसी भी समय कुछ भी खाने-पीने लगते हैं. जिसकी वजह से उनके शरीर में धीरे-धीरे वेट गेन होने लगता है. वहीं भूख लगने पर वह कई बार अनहेल्दी खाना खाने लगते हैं. जिसकी वजह से उनके शरीर में अनहेल्दी फैट जमा होकर वेट बढ़ जाता है. इसिलए हो सके तो अपनी खाने की इच्छाओं पर कंट्रोल रखें. इसके लिए आप कुछ ऐसे फूड्स खा सकते हैं जो देर तक भूख शांत रखने में मदद करते हैं जैसे- चना, ड्राई फ्रूट्स, फ्रूट्स आदि.

योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं

कई लोग वेट कंट्रोल के लिए जिम ज्वाइन कर लेते हैं. लेकिन कई बार जिम ज्वाइन करने से उनके वेट पर कोई असर नहीं होता. इसलिए जरूरी है कि आप सुबह जल्दी उठकर योग, ध्यान, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन (कोबरा पोज़), नौकासन (नाव मुद्रा), और प्लैंक जैसे योगासन कर सकते हैं. ये वेट कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

मीठा खाने से बचें

कई लोग भूख लगने पर चॉकलेट, या फिर मीठा खाने लगते हैं, जिससे भूख कंट्रोल हो जाती है. लेकिन मोटापा बढ़ने का कहीं न कहीं एक कारण मीठा खाना भी होता है. क्योंकि मीठे खाने में कैलोरी ज्यादा होती है, जो शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती है. जिससे वेट बढ़ता है. इसलिए हो सके तो मीठा खाना कम कर दें.

यह भी पढ़ें: घर में बनाए ऐसी ड्रिंक्स डिटॉक्स हो जाएगा पूरा शरीर, अंदर जमी गंदगी का हो जाएगा सफाया

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments