होमWellnessHome Remediesघर में बनाए ऐसी ड्रिंक्स डिटॉक्स हो जाएगा पूरा शरीर, अंदर जमी...

घर में बनाए ऐसी ड्रिंक्स डिटॉक्स हो जाएगा पूरा शरीर, अंदर जमी गंदगी का हो जाएगा सफाया

How to detox full body naturally: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों ने अपनी सेहत का अधिक ख्याल नहीं रखते. शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं.

How to detox full body naturally: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों ने अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना छोड़ दिया है. जिसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं. अब ऐसे में आपको शरीर को अंदर से डिटॉक्सीफाई करने की जरूरत है. जिससे की आप अंदर जमा गंदगी को बाहर निकाल पाए. लेकिन क्या सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल किया जा सकता है?

अगर आप सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स को ही इसका ऑप्शन मानते हैं, तो आप गलत हैं. दरअसल कुछ ऐसे आसान और नैचुरल रास्ते भी हैं जिनको अपनाकर और उनकी मदद से आप अपने शरीर को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं. ये आपकी हेल्थ को सुधारने में काफी मदद कर सकता है. आइए जानते है किन तरीकों को अपनाकर आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं.

शरीर में क्यों जमा होते हैं टॉक्सिन्स?

अब टॉक्सिन्स के जमा होने की अगर बात की जाए तो इसका कारण सीधे आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ा है. दरअसल आपका खान-पान और अधिक स्ट्रेस लेना शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ा देता है. ये हमारे फैट सेल्स और लीवर में जमा होने लगता है. जिसके बाद डायजेस्टिव सिस्टम और इम्यून काफी कमजोर होने लगता है. आपको बता दें कि हमारे खाना पचाने वाली जो नली होती है वो उन पदार्थों को रोक देती है जो जहरीले हो सकते हैं. साथ ही जो हमने खाया है उससे मिलने वाले प्रिजर्वेटिव या वह बेकार पदार्थ जिसे शरीर ठीक से बाहर नहीं निकाल पा रहा है.

ऐसे में नैचुरली कैसे टॉक्सिन्स बाहर कर सकते हैं?

कुछ उपाय को अपनाकर आप टॉक्सिन्स को बाहर कर सकते हैं. जैसे अपनी डाइट में आप फाइबर को शामिल कीजिए. जो आपकी बॉडी में जहरीले पदार्थों को जमा नहीं होने देगा. इतना ही नहीं आपको पॉटी करने में भी समस्या नहीं होगी. ये उपाय उन लोगों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. जिन्हें अपच की समस्या है.

प्रोबायोटिक्स को जरूर शामिल करें. दरअसल प्रोबायोटिक्स हमारे शरीर से बैक्टीरिया को खत्म करने और हमारे इंटेस्टाइन को अच्छे बैक्टीरिया को बनाने में मदद करता है. प्रोबायोटिक्स का सेवन करने के लिए आप दही, केफिर, कोम्बुचा, अचार, इडली डोसा या फिर किसी भी सप्लीमेंट्स के जरिए प्रोबायोटिक्स को शामिल कर सकते हैं. इस बात का खास ख्याल रखें क किसी भी तरह का सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

घर में तैयार करें ये ड्रिंक्स

शरीर से टॉक्सिन्स को नैचुरली बाहर निकालने के लिए आप रोजाना ग्रीन टी का सेवन करें. दरअसल ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो सुबह आपको एक्टिव रखने और हल्का सा ताजगी भरा एहसास महसूस करा देता है. अगर आप कॉफी या फिर टी का सेवन करते हैं, तो सुबह ग्रीन टी पीना शुरू कर दें. जिससे शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होगी.

हमें अपने शरीर को नैचुरली डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत इसलिए भी है क्योंकि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाने में काफी मदद मिलती है. डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर हो जाता है. मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है. आप घर में ही नींबू पानी, खीरा, पुदीना या फिर अदरक वाली चाय जैसी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जो आपको तरोताजा रखते हैं.

यह भी पढ़ें: हल्दी वाला गोल्डन मिल्क मिनटों में दूर करेगा पीठ का दर्द, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments