होमWellnessHome Remediesहल्दी वाला गोल्डन मिल्क मिनटों में दूर करेगा पीठ का दर्द, ट्राई...

हल्दी वाला गोल्डन मिल्क मिनटों में दूर करेगा पीठ का दर्द, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Back Pain: आज के समय में बच्चा हो या बड़ा सभी पीठ और बदन दर्द से जूझ रहे हैं. इसके लिए आप देसी नुस्खा ट्राई करें.

Home Remedies for Back Pain: आज के समय में बच्चा हो या बड़ा सभी को सिस्टम के सामने बैठे-बैठे अपने सभी काम निपटाने होते है. वहीं सिस्टम के सामने लंबा बैठने से पीठ के साथ-साथ बदन भी दर्द करने लगता है. एक समय के बाद ऐसा लगता है कि पूरे शरीर में जकड़न आ गई है. लेकिन इस स्थिति में किसी डॉक्टर के पास जाने की क्या जरूरत है जब आयुर्वेद में देसी जुगाड़ा तैयार हो तों, इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि पीठ और बदन दर्द में आप किस प्रकार के देसी नुस्खे की मदद से पीठ और बदन दर्द को गुडबाय कह सकते हैं. चलिए जानते हैं.

देसी जुगाड़ के अपनाने से किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट भी देखने को नहीं मिलता, साथ ही इन दवाईयों की मदद से दर्द में मिनटों में भी आराम हो जाता है. बता दें कि ये देसी नुस्खे आज से नहीं बल्कि सदियों पुराने है आपके और हमारी दादी-नानी के जमाने से भी बहुत पुराने. आयुर्वेद में भी इनका जिक्र मिलता है. इसके अलावा आप इन्हें घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं.

पीठ और बदल दर्द के लिए देसी नुस्खा

नारियल का तेल और लौंग का मिश्रण : नारियल तेल और लौंग के मिश्रण पीठ और कमर दर्द में आराम देगा. इनमें यूजेनॉल (Eugenol) नामक सक्रिय तत्व पाए जाते है जो दर्द में राहत देता है. यूजेनॉल तत्व में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दर्द और सूजन में आराम दिलाते हैं और मांसपेशियों की अकड़न को कम करते हैं.

नारियल तेल और लौंग का मिश्रण बनाने के लिए, 2-3 चम्मच नारियल तेल में 5-6 लौंग को पीस कर डाल लें. या लौंग का तेल मिलाकर हल्का गर्म करें. इसे दर्द वाली जगह पर 10-15 मिनट तक हल्की मालिश करें. यह नुस्खा सूजन और जकड़न को कम करने में मदद करेगा. आप चाहें तो इसे रात में सोने से पहले लगा सकते हैं.

सरसों के तेल में कपूर: ये नुस्खा दर्द और जकड़न के लिए लाभकारी है. सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दर्द के कारण शरीर में हुई सूजन को भी कम करने में मदद करता है.

सरसों के तेल और कपूर में औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इनमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो पीठ और बदन में हो रहे दर्द में आराम देकर मांसपेशियों में राहत पहुंचाते हैं. हल्के गर्म सरसों के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर दर्द वाली जगह पर पांच से दस मिनट तक मसाज करें.

हल्दी वाला गोल्डन दूध: हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जो पीठ और बदन दर्द में राहत देता है. इसेक अलावा हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो मांसपेशियो में दर्द पैदा करने वाले सूजन को दूर करते हैं. एक गिलास गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर दूध का सेवन करें. इसे आप रात में सोने से पहले ले सकते हैं. हल्दी का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है इसलिए मिठास के लिए इसमें चीनी डालने की बजाए आप शहद का प्रयोग करें.

यह भी पढ़ें: स्किन एलर्जी की समस्या दूर करेगा ये फूल! पेस्ट बनाकर ऐसे करें इस्तेमाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments