होमWellnessHome Remediesस्किन एलर्जी की समस्या दूर करेगा ये फूल! पेस्ट बनाकर ऐसे करें...

स्किन एलर्जी की समस्या दूर करेगा ये फूल! पेस्ट बनाकर ऐसे करें इस्तेमाल

Skin Allergy: आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि स्किन एलर्जी की समस्याओं में आप किन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं. चलिए जानते हैं.

Effective Home Remedies In Skin Allergy: गर्मियों के मौसम में स्किन एलर्जी बहुत परेशान करती है. स्किन पर लाल रेशैज, एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, एक्जिमा, सोरायसिस यानि स्किन का सूखी और परतदार हो जाना, पसीने के कारण स्किन पर खुजली, दानें का निकल आना, गर्मी के कारण स्किन का लगातार लाल रहने जैसी समस्याएं बहुत आम होती हैं.

आपने अपने आसपास या फिर घर के किसी न किसी सदस्यों को इस तरह की समस्याओं से जूझता हुआ जरूर देखा होगा. लेकिन कुछ होम रेमेडीज इन समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकती हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि स्किन एलर्जी की समस्याओं में आप किन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं. चलिए जानते हैं.

औषधीय गुणों से भरपूर केसुदा का फूल | Flame of the Forest

गर्मियों में स्किन एलर्जी को दूर करने के लिए केसुदा का पौधा असर करेगा. बता दें कि केसुदा (Kesuda), जिसे पलाश, टेसू या ‘Flame of the Forest’ भी कहा जाता है. यह एक औषधीय और पारंपरिक पेड़ है. इसमें चमकीले नारंगी-लाल फूल खिलते हैं. इसका प्रयोग खासतौर पर होली के रंग बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन इसके फूल स्किन एलर्जी की समस्याओं को कम करने के लिए भी प्रयोग किए जाते हैं. केसुदा के फूलों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर की गर्मी को कम करते हैं.

कैसे करें फूल का प्रयोग

स्किन एलर्जी के लिए केसूदा का फूल बुहत कारगर है. स्किन एलर्जी और रेशेज से बचने के लिए आप केसूदा के फूलों को रातभर पानी में भिगों दें. इसके बाद सुबह इस पानी से स्नान करें. केसुदा का पानी खुजली, सनबर्न और घमोरियों से बचाने में मदद करेगा.

अगर आपको ज्यादा एलर्जी की समस्या है तो आप फूलों का लेप भी बना सकते हैं. ताजे या फिर सूखे फूलों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को स्किन एलर्जी वाले हिस्सों पर लगाएं. इसके लगाने से स्किन एलर्जी कम होगी साथ ही खुजली जैसी समस्या में भी राहत मिलेगा.

इसके अलावा आप केसुदा के फूलों के पानी से सिकाई भी कर सकते हैं. केसूदा के फलों को पांच से सात मिनट पानी में उबाल लें. अब इसे ठंडा करके एक बोतल में भर लें. इस पानी को स्किन एलर्जी वाले हिस्से पर छिड़के. इससे स्किन की समस्या में राहत मिलेगा.

केसुदा के फूलों के अलावा एलोवेरा, कैलामाइन लोशन, मुल्तानी मिट्टी और चंदन भी स्किन एलर्जी की समस्या में फायदा पहुंचाती हैं. इनसे स्किन को ठंड़क मिलती है और स्किन एलर्जी कंट्रोल में रहती हैं.

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा बालों का झड़ना, तो आजमा लें ये असरदार उपाय, हेयर फॉल होगा बंद

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments