होमHealth Newsआपको मोटा बना रही ऑफिस की कुर्सी! 80% कामकाजी लोग इसका शिकार;...

आपको मोटा बना रही ऑफिस की कुर्सी! 80% कामकाजी लोग इसका शिकार; जानें क्या करें?

Health Risks In Desk Jobs: क्या आप जानते हैं कि भारत में 80 प्रतिशत कामकाजी लोग मोटापे की चपेट में है. इसके पीछे का कारण साफ है.

Health Risks In Desk Jobs: क्या आप जानते हैं कि भारत में 80 प्रतिशत कामकाजी लोग मोटापे की चपेट में है. इसके पीछे का कारण साफ है. ये ऐसे लोग हैं जो अपने काम के दौरान कुर्सी से उठने का समय नहीं निकालते. लगातार एक ही जगह पर बैठकर काम करने से कई तरह की समस्या आपको परेशान कर सकती है. वहीं इसपर एक रिपोर्ट सामने आई. रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं.

अब ये आंकड़ा सिर्फ मोटापे तक सिमीत नहीं होना चाहिए. क्योंकि आने वाले समय में ये एक बड़ी स्वास्थ्य संकट के रूप में सामने आ सकता है. हैरानी की बात है कि यही मोटापा लोगों को अन्य बीमारी जैसे डायबियीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज की समस्या की चपेट में आ जाते हैं. यदि आप कामकाजी हैं और मोटापे (obesity) की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको कुछ हेल्दी टिप्स फॉलो करने चाहिए.

मोटापे की चपेट में जा रही कॉर्पोरेट की दुनिया

सवाल आता है कि कोर्पोरेट की दुनिया आखिर मोटापे की चपेट में क्यों जा रही है. इसके पीछे का कारण साफ है. आपका खराब लाइफस्टाइल ही इस समस्या का शिकार बना रहा है. दिनभर एक डेस्क पर बैठे रहना, घंटों तक स्क्रीन को देखते रहना, फिजिकल एक्टीविटी कम होना, यही धीरे-धीरे वजन कम करने के कारण बनते जाते हैं. इतना ही नहीं ऐसे लोग अपने खानपान का ख्याल नहीं रखते यानी किसी भी समय खाने का सेवन करना, लगातार स्ट्रेस लेना. इस तरह की समस्या इसे और भी गंभीर बना रहे हैं.

कई अन्य बीमारी का हो सकते शिकार

वहीं आपको बता दें कि मोटापा सिर्फ इसी बीमारी का शिकार नहीं बनाता, ये अन्य कई बीमारियों के लिए दरवाजा खोलता है. कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि ऐसे लोग जो लगातार ऑफिस में काम करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ता है. हैरानी होगी कि पहले ये पैटर्न 40 से 50 साल की Age ग्रुप में देखा जाता था. लेकिन आज के समय में कम उम्र वाले यानी 30 साल की उम्र वाले भी इसका शिकार होते जा रहे हैं. अगर आप इस लाइफस्टाइल को बदलते नहीं है तो आगे चलकर आपके लिए समस्या हो सकती है. यहां तक की जान को भी खतरा हो सकता है. ऐसे लाइफस्टाइल के कारण हमें फैटी लिवर या फिर आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल भी जमा होने लगता है. जो गंभीर समस्या पैदा कर सकता है. इसलिए समय से इसकी पहचान बहुत जरूरी है.

छुटकारा पाने के लिए लाएं ये बदलाव

इस मोटापे से अचानक नहीं बदलाव लाया जा सकता. लेकिन अपने लाइफस्टाइल में हल्के बदलाव लाकर आप ऐसा कर सकते हैं. जैसे रोजाना छोटे-छोटे प्रयास कीजिए. जिसमें आपके दिन में 30 मिनट तेज चलना और एक्सरसाइज शामिल हो. अपनी डेस्क से थोड़ा उठिए और स्ट्रेच करना शुरू कीजिए. जब भी ऑफिस में लिफ्ट या फिर सीढ़ी का ऑप्शन हो तो सीढ़ियां चढ़ें.हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल 5% वजन कम करना भी शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनते हैं आप? हो सकता कैंसर! जानें क्या हैं इसके लक्षण?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments