होमWellnessBeautyबिना पैच टेस्ट किए लगाई क्रीम, तो हो जाएगी समस्या, जानें ब्यूटी...

बिना पैच टेस्ट किए लगाई क्रीम, तो हो जाएगी समस्या, जानें ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का सही तरीका

Beauty Products: बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी बहुत देखने को मिलते हैं.

Correct Way To Use Beauty Products: आज के समय में बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी बहुत देखने को मिलते हैं. क्योंकि हर इंसान की स्किन टाइप अलग होती है. कई लोग बिना स्किन टाइप चेक किए प्रोडक्टस लगा लेते हैं. लेकिन बिना स्किन टाइप के ब्यूटी प्रडोक्ट्स का प्रयोग करना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है, वहीं कई लोगों को जाने-अनजाने में भी स्किन पर मुंहासे, जलन, एलर्जी, असमय झुर्रियां और पोर्स बंद होने जैसी गंभीर समस्याएं परेशान करती है.

इस स्थिति में उन्हें समझ में नहीं आता क्या करना चाहिए? तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स के प्रयोग करने पर अगर आपको किसी तरह की समस्या होती है तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए? चलिए जानते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स, खुशबू या प्रिजरवेटिव्स हमारी स्किन की नेचुरल बैरियर को डैमेज कर देती है, जिससे स्किन एलर्जी एक्जि‍मा या पिग्‍मेंटेशन जैसी गंभीर समस्या हो जाती हैं.

ब्यूटी प्रोडक्ट से क्यों होती समस्या | Why do beauty products cause problems?

ब्यूटी प्रोडक्ट में खुशबू और परफ्यूम बेस्ड केमिकल्स पाए जाते हैं जिसकी वजह से स्किन समस्याएं हो जाती हैं. ये केमिकल्स सेंटिसटिव स्किन पर रिएक्ट करती है. वहीं कई प्रोडक्ट्स में पैराबेन, सल्फेट, एल्कोहल जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. ये तत्व स्किन की नेचुरल नमी को सोखकर स्किन को रूखा और झुर्रियों लाने का कारण बनते हैं. वहीं कई लोग बिना स्किन पैच टेस्ट किए बिना प्रोडक्ट यूज कर लेते हैं जिससे स्किन पर एलर्जी और रेशैज जैसी समस्या दिखने को मिलती है.

स्किन एलर्जी होने पर क्या करें | What to do if you have a skin allergy?

एक्सपर्ट कहते हैं कि ज्यादा मात्रा में ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए. ब्यूटी प्रोडक्ट को लगाने से बचने के लिए क्लींजिंग, मॉइश्चराइजिंग और सनस्क्रीन जैसा बेसिक स्‍क‍िन रूटीन फॉलो करें. प्रोडक्ट को लेने से पहले उनके इंग्रीडिएंट्स जरूर चेक करें. ऐसे प्रोडक्ट खरीदें जिनमें नेचुरल इंग्रीडिएंट्स और केमिकल-फ्री हो.

ब्यूटी प्रोडक्ट लगाने से पहले स्किन टाइप जरूर चेक करें. स्किन टाइप चेक करने के लिए 24 घंटे पहले प्रोडक्ट को स्किन पर लगाएं, अगर स्किन पर किसी तरह का रिएक्शन दिखता है तो समझ जाएं कि वह प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए नहीं बना.

अगर किसी को ब्यूटी प्रोडक्ट से किसी प्रकार की एलर्जी हो जाती है तो एलोवेरा जेल या गुलाब जेल को एलर्जी वाली स्किन पर लगाएं. इनमें नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो स्किन को ठंडक देती है. साथ ही स्किन की सूजन, इरिटेशन को कम करती है.

स्किन पर किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर स्किन को ठंडे पानी से धोएं. कुछ समय तक उस स्किन पर किसी प्रकार का कोई प्रोडक्ट न लगाएं. ब्यूटी प्रोडक्ट को लगाने से बचें. स्किन फास्टिंग रूल अपनाएं.

अगर स्किन पर किसी तरह के रेशेज दिखाई देते हैं तो स्किन एक्सपर्ट की तुरंत सलाह लें. साथ ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल रोक दें.

यह भी पढ़ें: केमिकल पील ट्रीटमेंट कितना सेफ? कराने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments