होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: हाथ कांपना भी बीमारी

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हाथ कांपना भी बीमारी

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: वर्ल्ड पार्किंसंस डे आज, कैसे व्यक्ति के उम्र की जांच की जाती है, शादीशुदा लोगों को नहीं होता कैंसर.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया के लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. आज की सेहत के खबर के पहले सेगमेंट में हम बात करेंगे वर्ल्ड पार्किंसंस डे पर जानेंगे ये बीमारी कैसे फैलती है और इसके क्या लक्षण होते हैं. सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में हम जानेंगे कि कैसे किसी व्यक्ति की उम्र का पता लगाया जा सकता है. सेहत की खबक के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में हम बात करेंगे कि कैसे शादीशुदा लोगों को कैंसर का खतरा नहीं होता.

यहां देखें VIDEO

सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में जानेंगे क्या होता है पार्किंसंस?

आज 11 अप्रैल को वर्ल्ड पार्किंसंस के रूप में मनाया जा रहा है. पार्किंसंस के खिलाफ लोगों को जाग्रुक करने और इससे बचने के लिए इस दिन को बनाया जाता है. डॉक्टर के अनुसार ये एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है. जब हमें कमजोरी, थकान, कंपकंपी होती है और ऐसी उम्र में जिसमें नहीं होनी चाहिए तो हम इसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन ऐसा करने से ये बीमारी और भी बढ़ जाती है. इसलिए अगर ऐसी समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए. डॉक्टर्स भी बताते हैं कि अगर आपको चलने में दिक्कत, चलते-चलते चाल धीमी लगे, अकड़न लगे, एक या फिर दूसरे हाथ पैर कांप रहे हैं, तो नजदीकी न्यूरोलॉजिस्ट से चेक करवा लेना चाहिए.

सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में जानेंगे कैसे उम्र का पता लगाया जा सकता है?

हाल ही में कुंभ में वायरल हुई मोनालीसा ने शादी की. इसके बाद से ही उनपर काफी सवालों का जवाब देना पड़ रहा है. इसमें एक सवाल उनकी उम्र को लेकर भी उठाए जा रहे हैं. दरअसल कुंभ मेले में मोनालीसा ने अपनी उम्र 16 बताई थी. जिसके अनुसार अब उनकी उम्र 17 होनी चाहिए. लेकिन डॉक्यूमेंट्स 17 नहीं बल्कि उम्र अलग बताते हैं. जिसके तहत उनके पति पर पोक्सो एक्ट के तहत केस बनता है. इस कारण उनकी उम्र की जांच की जाएगी. इसके लिए डॉक्टर कई तरह के टेस्ट करेंगे जिसमें ऑसिफिकेशन टेस्ट और दूसरा डेंसिटी टेस्ट करा जाएगा. जो सबसे कारगर होता है.

सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में जानेंगे शादीशुदा लोगों को कैंसर नहीं होता

हाल ही में एक स्टडी की गई. ये स्टडी काफी चौंकाने वाली थी. स्टडी रिपोर्ट के अनुसार शादीशुदा लोगों को कैंसर नहीं होता. ऐसा खुलासा हुआ है. इसके पीछे का कारण है क्योंकि शादीशुदा लोग अपनी हेल्थ को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं. अपनी फैमिली और अपना हेल्थ इंश्योरेंस करवाकर चलते हैं. रेगुलर चेकअप करवाते हैं. साइंटिस्ट ने कई लोगों पर रिसर्च की जिसके बाद नतीजे काफी चौंकाने वाले सामने आए. ऐसे लोगों में कैंसर के खतरे को अधिक देखा गया जिनकी शादी नहीं हुई थी.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: बदबू बना रही बीमार!

यहां देखें पूरा VIDEO

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments