होमHealth Newsक्या गले में अटक रहा है खाना? कहीं खाने की नली में...

क्या गले में अटक रहा है खाना? कहीं खाने की नली में कैंसर तो नहीं, पहचानें लक्षण

Oesophageal Cancer: आप खांसी को कितना नॉर्मल लेते हैं? छोटी बीमारियों को अक्सर ही नजरअंदाज कर दिया जाता है.

Oesophageal Cancer: आप खांसी को कितना नॉर्मल लेते हैं? इसका जवाब जरूर होगा बिल्कुल भी नहीं. दरअसल छोटी दिखने वाली बीमारियों को अक्सर ही नजरअंदाज कर दिया जाता है. छोटी बीमारियों पर हम उतना ध्यान नहीं देते. लेकिन अगर आपको बार-बार खांसी आ रही है, सीने में जलन हो रही है, या फिर निगलने में दिक्कत हो रही है, तो इसे हल्के में न लें.

नॉर्मल और छोटी दिखने वाली ये समस्या गंभीर बीमारी की शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं. आपको ख्याल रखना चाहिए कहीं ये समस्या खाने की नली का कैंसर तो नहीं. हैरानी होगी कि ये इग्नोर कर देने वाली चीज कैंसर में भी बदल सकती है. इतना ही नहीं खाने की नली यानी इसोफेगस कैंसर एक तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है. अगर आप शुरुआती स्टेज में इसे पहचान लिया जाए तो इलाज संभव हो पाता है.

छोटा समझकर इग्नोर कर देते आप?

जब ऐसी छोटी बीमारी पहचान में आती है तो इसे इग्नोर कर दिया जाता है. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. हालांकि इग्नोन करने का कारण भी होता है कि लक्षण काफी नॉर्मल दिखाई देते हैं. ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि आखिर नली का कैंसर होता क्या है. क्या है इसके शुरुती लक्षण जिसे पहचान कर आप इससे बच सकते हैं. दरअसल हमारे खानी की एक लंबी नली होती है. ये नली हमारे गले को पेट से जोड़े रखने में मदद करती है.

पेट तक पहुंचाती है खाना

आपको बता दें कि खाने की नली ही हमारे पेट तक खाना पहुंचाने का काम करती है. लेकिन जब अंदरूनी परत की सेल्स असामान्य तरीके से बढ़ने लगे यानी जब ये कंट्रोल से बाहर हो जाए तो कैंसर बनने लगता है. ये कैंसर गंभीर रूप ले सकता है. धीरे-धीरे ये हमारे आसपास के पार्ट्स में भी फैल सकता है. इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए. दरअसल हमारी कुछ आदते और कंडिशन इस कैंसर के खतरे को बढ़ाती है. जानकारी के अनुसार इस तरह का कैंसर पुषणों में अधिक देखा जाता है. साथ ही जो लोग अधिक धूम्रपान, शराब का सेवन करते हैं उनमें भी इसका खतरा अधिक देखा जाता है. साथ ही लगातार एसिडिटी या GERD, मोटापा, फल और सब्जियां कम खाना, बहुत ज्यादा गर्म ड्रिंक्स पीने वाले लोगों को भी ज्यादा खतरा होता है.

ऐसे करें कैंसर की पहचान

आप छोटी-छोटी आदतों से इसकी पहचान कर सकते हैं. जब किसी व्यक्ति को इसोफेगस में कैंसर होता है, तो शुरुआती स्टेज में उसे निगलने में परेशानी होती है. कुछ मामलों में पानी पीने में भी दिक्कत हो सकती है. अकारण यानी बिना किसी के वजन घटना, यानी आप कोई एक्सरसाइज या फिर डाइट नहीं कर रहे तो भी खाने का कैंसर हो सकता है.

अगर आपको सीने में जलन, दर्द महसूस होता है. अक्सर गैस बनी रहती है इस संकेतो को इग्नोर न कीजिए. हो सकता है कि ये कैंसर का संकेत हो. बार-बार अगर खांसी आ रही है आवाज बैठ जाची है. या फिर लंबे समय से आपकी आवाज भारी हुई है या फिर खांसी ठीक नहीं हो रही तो जांच करवाने की जरूरत है. इतना ही नहीं अगर बार-बार खाना अटकता है. खांसी आती है ये खाने की नली में कैंसर का संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें: आपको मोटा बना रही ऑफिस की कुर्सी! 80% कामकाजी लोग इसका शिकार; जानें क्या करें?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments