होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: बदबू बना रही बीमार!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: बदबू बना रही बीमार!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: गाय के दूध से तैयार हुई टैबलेट, कैसे बदबू बना रही बीमार, क्या होता है मीजल्स? जानें सेहत की खबर में.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया अपडेट्स की लेटेस्ट खबरों में आपका स्वागत है. आज की सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में बात करेंगे गाय के दूध से तैयार की गई टैबलेट. सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में हम जानेंगे कि कैसे बदबू आपको बीमार बना रही है. सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में हम जानेंगे कि मीजल्स क्या होता है.

यहां देखें पूरी VIDEO

सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में जानेंगे गाय के दूध से बनी टैबलेट

दिल्ली AIIMS ने एक चमत्कार कर दिखाया है. एक ऐसी दवाई का आविष्कार किया गया है, जो गाय के दूध से तैयार की गई है. इसका ट्रायल भी करीब 200 मरीजों पर किया गया है. जानकारी के अनुसार जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा. ये नई दवा ड्राई आई की समस्या से भी आपको छुटकारा दिलवा सकती है. वहीं इस दवा को लैक्टोफेरिन के आधार पर तैयार किया गया है. जो खासतौर पर आंखों की नमी बनाए रखने और सूजन कम करने के लिए तैयार की गई है.

बात करें गाय के दूध से बनने की तो इसमें कोलोस्ट्रम शामिल किया गया है. कोलोस्ट्रम उसे कहा जाता है जब गाय बच्चे को जन्म देती है. उसके बाद सबसे पहले निकलने वाले गाढ़े पीले रंग को कोलोस्ट्रम कहा जाता है. इस तरह दवा में गाय का दूध शामिल है. वहीं कोलोस्ट्रम में कई तरह के बायोएक्टिव और कंपाउंड्स का खजाना होता है. जो हमारे पूरे शरीर को रिपेयर और इम्यून सिस्मट को बढ़ाने में हमारी मदद करता है.

सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में जानेंगे बदबू कैसे बीमार बना रही

दरअसल एक नई स्टडी रिपोर्ट सामने आई जिसमें खुलासा हुआ कि बदबू से आप बीमार हो सकते हैं. न सिर्फ फिजिकली बल्कि मेंटली ये आपकी सेहत पर असर डाल रही है. बताया गया कि जो लोग किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां बहुत बदबू आती है उनमें बीमार होने का चांस ज्यादा हो सकते हैं. ऐसे ही लोगों को जी मिचलाना, अधिक सिरदर्द होना, सांस लेने में परेशानी होना, नींद खराब होनी की समस्या परेशान कर सकती है. बदबू हमारी मेंटल हेल्थ पर अफेक्ट डालती है. जैसे मेंटल स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन भी बढ़ा सकती है.

सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में जानेंगे मीजल्स क्या होता है?

बांग्लादेश में एक वायरल इंफेक्शन की चपेट में 100 से अधिक बच्चे आ गए. इस वायरल इंफेक्शन को मीजल्स कहा जाता है. यानी खसरा. ये एक ऐसा इंफेक्शन है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है. हालांकि इसपर रोक लगाने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है. खासतौर पर उन जगहों का खास ख्याल रखा जा रहा है, जहां इसके मामले सबसे अधिक है. वहीं आपको बता दें कि जो व्यक्ति इसका शिकार हैं, अगर वो आपके सामने छींके या फिर खांस दे तो उस समय छींके हुए बैक्टीरिया दो घंटे तक हवा में रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मौत का बुखार Alert!

यहां देखें VIDEO

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments