होमHealth Newsफल और सब्जी पर लगे स्टिकर बढ़ा रहे डाइजेस्टिव प्रॉब्लम, FSSAI की...

फल और सब्जी पर लगे स्टिकर बढ़ा रहे डाइजेस्टिव प्रॉब्लम, FSSAI की बड़ी चेतावनी! जानें कैसे?

FSSAI Safety Guidelines For Fruits: आपने कभी न कभी ऐसे फल और सब्जी जरूर देखें होंगे जिनमें स्टिकर लगे होते हैं. अच्छे से साफ करके ही खाते हैं.

FSSAI Safety Guidelines For Fruits: आपने कभी न कभी ऐसे फल और सब्जी जरूर देखें होंगे जिनमें स्टिकर लगे होते हैं. हालांकि लोग इसे धोकर अच्छे से साफ करके ही खाते हैं. लेकिन इसे धोने में अगर आपने लापरवाही बरती तो ये आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. इसपर FSSAI ने बड़ी चेतावनी दी है. अगर आप ये कहेंगे कि आप तो इन्हें धोकर ही खाते हैं, तो क्या सिर्फ धो लेने से ये पूरी तरह सुरक्षित हो सकता है?

कुछ लोग इन स्टिकर्स पर खास ख्याल नहीं देते. कई बार ये काफी छोटे होते हैं तो कई बार लोग इन्हें बिना धोए भी खा लेते हैं. सिर्फ स्टिकर हटा लिया और समस्या ठीक. लेकिन ये आपकी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है. हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शॉकिंग जानकारी शेयर की है. क्या जानकारी है आइए डिटेल में जानते हैं.

क्यों जरूरी है फल और सब्जी की साफ सफाी

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने लोगों को जाग्रुक करते हुए स्टिकर पर एक अहम जानकारी साझा की है. बताया गया कि फल और सब्जी पर लगे हुए स्टिकर को हटाने के बाद उन्हें अच्छे से धोकर साफ करना बेहद जरूरी है. क्योंकि ये सिर्फ महज एक ब्रांडिंग या फिर फलों और सब्जी की कीमत या फिर जानकारी देने के लिए नहीं है. जिस गोंद या फिर कैमिकल्स से इसे चिपकाया जाता है वो हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. इसलिए जब भी स्टिकर को हटाएं तो उसे से धोने के बाद भी ध्यान रखें.

खाने लायक नहीं होते ऐसे फल सब्जियां

क्या आप जानते हैं कि ऐसे फल और सब्जियां जिनपर स्टिकर लगे होते हैं वो खाने लायक नहीं होते. उसके पीछे का कारण साफ है. यानी इसमें इस्तेमाल होने वाली गोंद या फिर केमिकल्स में सिंथेटिक पाया जाता है. यही सिंथेटिक हमारे पेट में जब जाता है तो डाइजेशन की प्रॉब्लम पैदा करता है. इतना ही नहीं स्टीकर के नीचे कई कीटनाशक और गंदगी जमा होने की संभावना रहती है, जो आप जितने अच्छे तरीके से आप धो भी लें तो भी नहीं हटती. इस कारण ऐसे फल सब्जियां खाने लायक नहीं होते. क्योंकि उनमें मौजूद किटाणू हमारे शरीर में चले जाते हैं.

नहीं खाएं ऐसे फल सब्जियां?

कंपनी अपनी ब्रांडिंग करने के लिए ऐसे स्टिकर्स लगा देती हैं, और बाजारों में भी इसे खूब बेचा जा रहा है, तो अगर इसे नहीं खाए तो क्या करना चाहिए? इसपर भी FSSAI ने खास सलाह दी है. यानी ऐसे फलों और सब्जियों को खाने से पहले सिर्फ धोना ही काफी नहीं है. जब आप स्टिकर हटाएं तो कम से कम 20 से 30 सेकंड तक बहते पानी में रगड़कर अच्छी तरह से धोएं, ताकि गोंद और केमिकल्स हट जाएं. वहीं ऐसे फल या सब्जी पर हल्के ब्रश का इस्तेमाल करें ताकि गंदगी को साफ किया जा सके. पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका या एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर फलों को धोने से सतह पर चिपके रसायनों की परत हट जाती है.

यह भी पढ़ें: दिमाग को सिकोड़ रही आपकी सिगरेट पीने की आदत, जल्द बूढ़े हो जाएंगे आप!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments