होमHealth Newsदिमाग को सिकोड़ रही आपकी सिगरेट पीने की आदत, जल्द बूढ़े हो...

दिमाग को सिकोड़ रही आपकी सिगरेट पीने की आदत, जल्द बूढ़े हो जाएंगे आप!

Smoking Effect On Brain: स्मोकिंग सेहत के लिए नुकसानदेह होती है. सिगरेट के पैकेट्स पर भी इस तरह की वॉर्निंग लगी होती है.

Smoking Effect On Brain: स्मोकिंग सेहत के लिए नुकसानदेह होती है. सिगरेट के पैकेट्स पर भी इस तरह की वॉर्निंग लगी होती है. इसे पीने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि हमारे लंग्स फेफड़ों को इससे नुकसान पहुंचता है. साथ ही दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. अब तक आपको सिर्फ यही पता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मोकिंग हमारे माइंड यानी दीमाग को भी सिकोड़ सकता है.

आपने बिल्कुल सही पढ़ा इसपर एक रिसर्च की गई और रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार एसोसिएशन ऑफ कैनाबिस नाम की एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ कि सिगरेट और गांजा का सेवन करने से हमारे दिमाग समय से पहले बूढ़ा होने लगता है. आप समय से पहले बूढ़े बनते जा रहे हैं. अगर आप सिगरेट या फिर गांजा का सेवन कर रहे हैं.

हजारों लोगों पर की गई रिसर्च

वहीं किंग्स कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के साइंटिस्ट ने इस रिसर्च को 72 हजार लोगों पर किया. इन 72 हजार लोगों पर लगभग 100 स्टडीज की जांच की गई. जब रिसर्च के रिजल्ट सामने आए उसमें पता चला कि जो लोग सिगरेट या फिर गांजा पीते हैं, उनके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है. साइंटिस्ट ने ये जानकारी दी कि धूम्रपा हमारे माइंड के कई जरूरी हिस्सों को अंदर से कमजोर कर देता है.

क्या परेशानी होती है?

रिपोर्ट्स बताती है कि स्टडी के अनुसार गांजा पीने वालों में एमिग्डाला छोटा हो सकता है. यानी ये सिर्फ न डर और चिंता को बढ़ा सकता है. बल्कि कई परिस्तथिति में सही फैसला लेने में भी मुश्किल पैदा कर सकता है. इसी के साथ धूम्रपान हिप्पोकैम्पस को सिकोड़ सकता है. यानी आप जल्दी भूलना शुरू कर सकते हैं. नई चीजों को याद करने में आपको दिक्कत परेशानी हो सकती है.

हमारे शरीर में एक ऐसा हिस्सा होता है जिसे इंसुला कहा जाता है. ये हमें शरीर की जरूरतों को महसूस करवाता है. धूम्रपान से इसे नुकसान पहुंचता है और आपको भूक-प्यास लगने तक का सिग्नल सही से नहीं मिल पाता. नतीजा चिढ़चिढ़ापन बढ़ सकता है. शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है.इसे के साथ ग्रे मैटर भी दिमाग की सबसे अहम परतों में से एक होती है. ये हमारे सोचने, समझने यहां तक की फैसला लेने का आधार है. ऐसे में अगर आप ज्यादा धूम्रपान करते हैं, तो इससे आपका दिमाग सुस्त हो सकता है, फोकस करना मुश्किल हो सकता है और मानसिक थकान बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: आपको बीमार बना रही आसपास की बदबू! सेहत पर पड़ रहा बुरा असर; रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments