होमDietवजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? डाइट में शामिल करें लो-कैलोरी...

वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? डाइट में शामिल करें लो-कैलोरी फूड्स

Makhana For Weight Loss: सैचुरेटेड और ट्रांस फैट के सेवन करने से शरीर में अनहेल्दी फैट जमा हो जाता है. देखें पूरी खबर.

Makhana For Weight Loss: लोगों में अनहेल्दी फैट की वजह से मोटापा तेजी से बढ़ रहा है. सैचुरेटेड और ट्रांस फैट के सेवन करने से शरीर में अनहेल्दी फैट जमा हो जाता है. सैचुरेटेड और ट्रांस फैट जंक फूड, तली हुई चीजें, रेड मीट, मक्खन पनीर, नारियल का तेल और ताड़ का तेल में भरपूर मात्रा में पाया जता है जो लोग इन फूड्स का सेवन करते हैं वह मोटापा को बुलाव दे रहे होते हैं.

वहीं मोटापा कम करने के लिए लोग संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद लेने जैसे उपाय अपनाते हैं. इन तरीकों से मोटापा आसानी से कम तो किया जा सकता है. लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप अपनी डाइट में मखाना शामिल कर लें तो भी वेट कंट्रोल किया जा सकता है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे मखाना वेट कंट्रोल करने में मदद करता है.

ओषधीय गुणों से भरपूर मखाना

मखाना को अगर सुपरफूड कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, कम कैलोरी वाला और ग्लूटेन-फ्री स्नैक है, जो हड्डियों, दिल की सेहत और वजन कंट्रोल के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें हाई प्रोटीन होता है जिसके कारण लंबे समय तक पेट भरा रहता है. इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता ैह जिसके कारण यह ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रखता है. इसे खाने से अचानक भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है.

शरीर को मिलता हेल्दी फैट

मखाना एक पारंपरिक फूड होने के साथ-साथ खाने में भी हल्का होता है. वहीं इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल बेहद कम होता है, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता. एक्सपर्ट के अनुसार मखाने को रोजाना खाने से वजन काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

शरीर को ताकत देने वाले पोषक तत्व

मखाने में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं. ये मिनरल्स हड्डियों को मजबूती देती हैं साथ ही मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है, जिससे वजन घटने में भी मदद मिलती है.

कैसे खाएं मखाना

आप मखाने को मार्किट से आसानी से खरीद कर ला सकते हैं. इसे अपने हिसाब से डाइट में शामिल कर सकते हैं. मखाना को हल्का भूनकर नमक-मसालों के साथ खाया जा सकता है. चाहें तो दूध में उबालकर या सलाद में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं. मखाना को रोजाना और संतुलित मात्रा में खाने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: दिमाग को सिकोड़ रही आपकी सिगरेट पीने की आदत, जल्द बूढ़े हो जाएंगे आप!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments