होमHealth Newsशादी करने से घट जाएगा कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ चौंकाने...

शादी करने से घट जाएगा कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Cancer Risk: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, इसका नाम सुनते ही कई परेशानी सामने आ जाती है. वहीं अब कैंसर पर एक रिसर्च की गई.

Cancer Risk: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, इसका नाम सुनते ही कई परेशानी सामने आ जाती है. वहीं अब कैंसर पर एक रिसर्च की गई. रिसर्च में खुलासा हुआ कि जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें उन लोगों की तुलना में कैंसर का खतरा कम हो जाता है जो या तो शादी कभी नहीं करते या फिर अकेले रहना पसंद करते हैं. संभव है कि आप ये सुनकर काफी हैरान हुए होंगे.

बता दें कि एक्सपर्ट्स ने इसपर रिसर्च की है. जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है. हालांकि एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि शादी होना ही सिर्फ कारण नहीं है. इसी के साथ पार्टनर से मिलने वाला सपोर्ट, लाइफस्टाइल, नियमित हेल्थ चेकअप साथ ही मेडिल सुविधाओं तक पहुंच जैसी चीजें इन सभी पर काफी असर डालती हैं. आइए डिटेल में जानते हैं कि आखिर रिसर्च कहती क्या है.

कुंवारों को कैंसर का अधिक खतरा

जानकारी के अनुसार इस रिसर्च में खुलासा हुआ कि जो लोग शादी नहीं करते उनमें कैंसर का जोखिम अधिक होता है. रिपोर्ट्स बताती है कि पुरुषों में शादी न करने वालों में कैंसर का खतरा 68 प्रतिशत ज्यादा था. इसी के साथ महिलाओं में ये खतरा 82 प्रतिशत अधिक था. रिसर्च में ये पैटर्न देखा गया है कि जैसे-जैसे हमारी Age बढ़ती जाती है, शादी से जुड़े स्वास्थ्य लाभ भी बढ़ते जा रहे हैं.

शादीशुदा लोगों में क्यों खतरा कम होता है?

ये सवाल आना स्वाभाविक है कि आखिर शादीशुदा लोग ऐसा क्या कर रहे हैं, जो कुंवारे लोग नहीं कर रहे. इसका जवाब है कि शादीशुदा लोगों को इमोशनल और सामाजिक समर्थन मिलता है. इसी के साथ शादीशुदा लोग अक्सर डॉक्टर के पास चेकअप करवाते हैं. जिसके कारण बीमारी आसानी से पता चल जाती है. ऐसा पैटर्न देखा जाता है कि शादीशुदा लोग आमतौर पर एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने हैं. कुंवारे लोगों के अनुसार. वहीं कम धूम्रपान शराद का कम सेवन करना. इन सबका खास ख्याल रखते हैं.

महिलाओं में अधिक खतरा

इसी रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कि कभी शादी न करने वाली महिलाओं में कैंसर का खतरा पुरुषों की तुलना में अधिक पाया जाता है. इसका हिस्सा जैविक कारणों से भी हो सकता है, जैसे कि जो महिलाएं कभी प्रेग्नेंट नहीं होती, उनमें अंडाशय और गर्भाशय का कैंसर ज्यादा देखा गया. दरअसल शादीशुदा लोग अक्सर हेल्थ फैसिलीटी को प्रायोरिटाइज करते हैं.

यानी शादीशुदा लोग अपनी हेल्थ का ख्याल रखने के लिए बीमा करवाते हैं, रेगुलर चेक-अप और डॉक्टर की निगरानी ज्यादा मिलती है. कभी-कभी डॉक्टर भी मान लेते हैं कि शादीशुदा मरीज को घर पर मदद मिलती है, जबकि अकेले लोग ऐसा समर्थन नहीं पाते हैं. अब ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप मजबूत सोशल नेटवर्क बनाएं. परिवार या फिर दोस्तों के साथ अधिक जुड़ें. नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं.

यह भी पढ़ें: दिमाग को सिकोड़ रही आपकी सिगरेट पीने की आदत, जल्द बूढ़े हो जाएंगे आप!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments