होमWellnessFitnessजिम से लौटने के बाद शरीर में हो रहा दर्द? अपनाएं ये...

जिम से लौटने के बाद शरीर में हो रहा दर्द? अपनाएं ये उपाय, मांसपेशियों की जकड़न होगी दूर

Delayed Onset Muscle Soreness: अगर आप फिट रहने के लिए वर्कआउट करते हैं तो उसके बाद मसल रिकवरी करना भी जरूरी है.

Delayed Onset Muscle Soreness: एक्सरसाइज के बाद अक्सर मांसपेशियों में जकड़न होना आम बात है. जो लोग शुरू-शुरू में एक्सरसाइज करना शुरू करते या फिर जिम जाते है तो उन्हें एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में जकड़क की शिकायत होती है. लेकिन मांसपेशियों में दर्द या फिर जकड़न को दूर करने के लिए आप कुछ उपाए अपना सकते हैं.

वर्कआउट करना जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी मसल रिकवरी करना भी होता है. अगर आपको जिम से लौटते समय पैरों में भारीपन, सीढ़ियां चढ़ते समय जांघों में दर्द होना, या फिर चलते फिरते, उठते-बैठते समय भी पैरों में दर्द होता है. अगर आप फिट रहने के लिए वर्कआउट करते हैं तो उसके बाद मसल रिकवरी करना भी जरूरी है. मसल रिकवरी (Muscle Recovery) इसलिए जरूरी है क्योंकि यह वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में आई थोड़ी दरारों (micro-tears) को ठीक करती है.

मांसपेशियों की जकड़न दूर करने के आसान उपाए

मांसपेश‍ियों की जकड़न दूर करने के ल‍िए स्‍ट्रेच‍िंग करें: एक्सरसाइज के बाद स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों में आराम मिलता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियां रिलैक्स होती है. मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए 5 से 10 मिनट ततक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें. स्ट्रेचिंग करते समय अपनी क्षमता के अनुसार स्ट्रेचिंग करें.

मांसपेशियों की जकड़न दूर करने के लिए मसाज करें: मांसपेशियों को आराम देने के लिए मसाज करें. मसाज करने से मांसपेशियों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द की वजह से हो रही सूजन कम होती है. फोम रोल‍िंग करें यानि किसी तौल‍िए या मोटे कपड़े को फोल्‍ड करके उससे मांसपेशियों में दर्द की जगह पर घुमाएं. ऐसा करने से मांसपेशियों में हो रही जकड़न और दर्द में आराम मिलेगा.

मांसपेशियों की जकड़न दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स: मांसपेशियों की जकड़न और दर्द को दूर करने के लिए आप कुछ खास प्रकार के फूड्स भी खा सकती हैं. मसल र‍िपेयर के ल‍िए प्रोटीन और कार्ब्स से भरपूर फूड्स खाएं. जैसे, अंडे, दाल, पनीर, केला, ओट्स, शकरकंद या ब्राउन राइस को शामिल कर सकते हैं. ये फूड्स मांसपेशियों में सूजन और दर्द करने में मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें: हर दिन करें ये आसान एक्सरसाइज, बच्चों और बुजुर्ग दोनों के लिए फायदेमंद, शरीर रहेंगा फिट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments