होमWellnessHome Remediesनहीं थम रहा बालों का झड़ना, तो आजमा लें ये असरदार उपाय,...

नहीं थम रहा बालों का झड़ना, तो आजमा लें ये असरदार उपाय, हेयर फॉल होगा बंद

Home Remedies For Hairfall: कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाकर भी बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सकता है.

Home Remedies For Hairfall: अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं? या फिर कंघी करते समय बालों का गुच्छा निकल रहा है, ऐसे में आपको गंजे होने का डर लग रहा होगा. तो आपको डरने की जरूरत नहीं है. आज के आर्टिकल में हम आपको बाल झड़ने के देसी और असरदार नुस्खे बाताएंगे.

वैसे तो बाल टूटना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब यह बिना वजह हाथों में आने लगे या फिर तेजी से टूटने लगे तो यह आपको कुछ आसरदार होम रेमेडीज जरूर अपनानी चाहिए. गलत खान-पान, शरीर में हार्मोनल बदलाव, पोषक तत्वों की कमी और गलत हेयर स्टाइलिंग के कारण भी बाल टूटते हैं. इसके अलावा, थायराइड, डैंड्रफ, स्कैल्प इन्फेक्शन और कुछ बीमारियों या दवाओं के साइड इफेक्ट भी बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं. हालांकि, हर छोटी समस्या के लिए दवाइयों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाकर भी बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सकता है.

बाल झड़ने में काम आएंगे असरदार नुस्खे

तेल मालिश: आज की बिजी लाइफ में तेल मालिश करना मुश्किल हो गया है. लेकिन अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान है तो आपको नारियल तेल, सरसों का तेल या बादाम के तेल को हल्का गुनगुना करके मालिश करनी चाहिए. तेल में मौजूद विटामिन-ई (Vitamin E), फैटी एसिड्स (Fatty Acids), एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants), और रिकिनोलेइक एसिड (Ricinoleic Acid) जैसे पोषक तत्व बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होते है. तेल मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. हफ्ते में कम से कम 2-3 बार तेल मालिश जरूर करनी चाहिए.

आंवला का जूस: अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं तो आपको आंवले का जूल पीना चाहिए. आंवले में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट जैसे -एलाइजिक एसिड और गैलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, और फॉस्फोरस पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व कोलेजन उत्पादन बढ़ाकर बालों को मजबूत करते हैं, स्कैल्प को पोषण देते हैं, ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाकर बालों की तेजी से ग्रोथ में मदद करते हैं.

मेथी का दाना: मेथी के दाने भी बालों के लिए ग्रोथ के लिए जाने जाते हैं. मेथी में निकोटिनिक एसिड (nicotinic acid), प्रोटीन (protein) और लेसिथिन (lecithin) होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी हैं. ये पोषक तत्व जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं, डैंड्रफ दूर करते हैं और बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाते हैं. इसका प्रयोग आप ऐसे कर सकते है कि रातभर मेथी के दानों को भिगोकर रखें, सुबह पीस लें और इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं.

इन बातों का भी रखें ध्यान

बालों की देखरेख के अलावा आपको अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है. डाइट में हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन यानि बैलेंस्ड डाइट लें. जितना हो सके स्ट्रेस से बचे रहें. नियमित रूप से योग, ध्यान करें. इन उपय को अपने जीवन में अपनाने से भी आपके बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, नहीं होगा साइड इफेक्ट्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments