होमExplainersरेड मीट से कैंसर होता है? क्या नहीं करना चाहिए इसका सेवन;...

रेड मीट से कैंसर होता है? क्या नहीं करना चाहिए इसका सेवन; एक्सपर्ट्स से जानें

Red Meat Lead To Cancer: हम फिट रहने के लिए कितना कुछ करते हैं. कुछ लोग जिम जाते हैं, एक्सरसाइज, अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं.

Red Meat Lead To Cancer: हम फिट रहने के लिए कितना कुछ करते हैं. कुछ लोग जिम जाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं. खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं. नतीजा तरह-तरह की चीजें अपनी डाइट में भी शामिल कर रहे हैं. आजकल लोग अपनी डाइट में रेड मीट को शामिल कर रहे हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में रेड मीट का भी सेवन नुकसानदायक हो सकता है. कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि रेड मीट के कारण कैंसर हो सकता है. फिट रहे इंडिया ने इस विषय पर BLK मैक्स हॉस्पिटल के असोसिएट डारेक्टर ऑफ इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर विवेक पाल सिंह से खास बातचीत की. क्या रेड मीट खाने से कैंसर होता है? इस बातचीत में उन्होंने डिटेल्ड जवाब दिया. आइए जानते हैं क्या कहते हैं डॉक्टर?

क्या रेड मीट खाने से कैंसर होता है?

हर व्यक्ति जो रेड मीट का सेवन करता है, जरूरी नहीं कि उसे कैंसर हो ही. जानकारी के अनुसार ये रिस्क व्यक्ति के खाने की आदतों, मात्रा और उसके लाइफ्टाइल पर भी डिपेंड करती है. यानी रिस्क के पीछे का कारण कुछ और भी हो सकते हैं. यानी आप पूरी तरह से कैंसर पर इसका दोष दें वो ठीक नहीं होगा. हालांकि समस्या तब आती है जब आप इसका सेवन अधिक मात्रा और गलत तरीके से पकाकर करते हैं. दरअसल कैंसर होने की बात WHO की वॉर्निंग के बाद सामने आई है.

डॉक्टर विवेक पाल बताते हैं कि WHO ने जो मीट को कैंसर की जो वॉर्निंग दी है वो इसे लेकर नहीं है Smoked रेड मीट को लेकर दी गई है. डॉक्टर के अनुसार मीट बनाने का तरीका भी निर्भर करता है. यानी अगर आप कूकर या फिर कढ़ाई पर एक मॉइस्ट तरीके से इसको पकाते हैं, तो हो सकता है कि इससे आपको नुकसान न हो. दूसरी बड़ी बात उन्होंने बताई कि ऐसा करने से आपके इंसुलिन लेवल्स बिल्कुल स्टेबल रहेंगे. मेटाबॉलिक डिजीज होने के चांस काफी कम होंगे उन लोगों के मुकाबले जो Highly कार्ब बेस्ड हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग है तो आपको कैंसर का खतरा कम हो सकता है. कई तरह की समस्या कम हो सकती है.

कब बुरा होता है मीट?

आप मीट खा सकते हैं, दरअसल प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, बेकन और सलामी का अफेक्ट और भी अधिक चिंता का विषय माना जा सकता है. क्योंकि इनमें प्रिजर्व करने वाले इस्तेमाल किए किए जाने वाले रसायन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं और कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रेड मीट को पूरी तरह से अपनी डाइट से हटा देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: लगातार हो रहा पैरों में दर्द? कहीं आपको तो नहीं ये बीमारी! एक्सपर्ट से जानें

यहां देखें पूरा VIDEO

Disclaimer: इस लेख में प्रकाशित जानकारी डॉक्टर/एक्सपर्ट के निजी विचार हैं. इसमें दी गई जानकारी किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. लेखक और वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए स्वयं उपचार के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments